झारखंड सरकार ने केंद्र को दी चेतावनी, मनरेगा पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं

झारखंड सरकार ने केंद्र को चेतावनी दी है कि मनरेगा पर किसी भी तरह का बदलाव या हमला ग्रामीण रोजगार और गरीबों के अधिकारों पर सीधा असर डालेगा।
झारखंड सरकार ने केंद्र को दी चेतावनी, मनरेगा पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं

झारखंड सरकार ने केंद्र को चेतावनी दी कि मनरेगा (MGNREGA) में किसी भी बदलाव को स्वीकार नहीं करेगी। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह योजना ग्रामीण परिवारों के रोजगार, सुरक्षा और सम्मान की गारंटी है।

रांची: झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विधानसभा में केंद्र सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि राज्य किसी भी कीमत पर मनरेगा (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act) के स्वरूप में बदलाव या छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा। मंत्री ने कहा कि केंद्र द्वारा प्रस्तावित “विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)” मनरेगा को कमजोर करने की दिशा में एक गंभीर कदम है, जो न केवल ग्रामीण गरीबों के रोजगार के अधिकार को प्रभावित करेगा बल्कि उनकी मजदूरी सुरक्षा और ग्राम सभाओं की संवैधानिक भूमिका को भी कमजोर करने का प्रयास करेगा।

मनरेगा ग्रामीण परिवारों की सुरक्षा 

दीपिका पांडेय सिंह ने सदन में बताया कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं है, बल्कि करोड़ों ग्रामीण परिवारों के जीवनयापन, सम्मान और सुरक्षा की गारंटी है। उन्होंने कहा कि अगर मनरेगा की जगह नई व्यवस्था लागू की जाती है, तो यह बिना राज्यों की सहमति और व्यापक विचार-विमर्श के लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ होगा। मंत्री ने यह भी बताया कि प्रस्तावित मिशन के तहत रोजगार की कानूनी गारंटी कमजोर हो सकती है, मजदूरी भुगतान और कार्य दिवसों की निरंतरता प्रभावित हो सकती है, और राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ने की संभावना है।

झारखंड सरकार ने केंद्र को दी चेतावनी, मनरेगा पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं

कमजोर वर्गों के अधिकारों पर खतरा

मंत्री ने जोर देकर कहा कि मनरेगा के तहत अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य कमजोर वर्गों को जो सुरक्षा और अवसर मिलते हैं, वे इस नए कानून में कमजोर पड़ सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले इस कार्यक्रम को कमजोर करना सीधे तौर पर सामाजिक न्याय के खिलाफ होगा। यह न केवल गरीबों के अधिकारों का हनन करेगा बल्कि ग्रामीण इलाकों में रोजगार और आजीविका के मौजूदा अवसरों को भी प्रभावित करेगा।

150 दिनों का रोजगार देने की मांग

दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्र से मांग की कि मनरेगा के मौजूदा ढांचे को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाए और इसे और अधिक सशक्त बनाते हुए कम से कम 150 दिनों का रोजगार प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण परिवारों को स्थायी आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और मजबूरी में पलायन करने की स्थिति कम होगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मनरेगा पर कोई भी हमला, गरीबों के अधिकारों और उनके सम्मान पर सीधा प्रहार है। झारखंड इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा।”

Leave a comment