जनवरी 2026: भारत के सबसे प्रदूषित शहरों में पहले नंबर पर है गाजियाबाद, जानिए दिल्ली का स्थान?

जनवरी 2026 के डेटा के अनुसार गाजियाबाद भारत का सबसे प्रदूषित शहर है। जानिए राजधानी दिल्ली का प्रदूषण रैंक क्या है और हवा की गुणवत्ता से जुड़ी अहम जानकारी।
जनवरी 2026: भारत के सबसे प्रदूषित शहरों में पहले नंबर पर है गाजियाबाद, जानिए दिल्ली का स्थान?

देशभर में वायु प्रदूषण का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है, खासकर सर्दियों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के शहरों में। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2026 में गाजियाबाद भारत का सबसे प्रदूषित शहर रहा।

Top 10 Polluted Cities In India: देशभर में जनवरी में सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण का संकट जारी रहा, खासकर दिल्ली एनसीआर के इलाके में। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के लगभग आधे निगरानी वाले शहरों में PM2.5 का स्तर राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों से ऊपर दर्ज किया गया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि जनवरी में गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां PM2.5 का स्तर 184 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो राष्ट्रीय सीमा से तीन गुना अधिक है। पूरे महीने इस शहर में हर दिन प्रदूषण के मानकों का उल्लंघन हुआ। गाजियाबाद के बाद दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल रहे। दिल्ली में जनवरी के महीने में 27 दिन वायु गुणवत्ता बहुत खराब या गंभीर श्रेणी में रही।

गाजियाबाद बना सबसे प्रदूषित शहर

रिपोर्ट के मुताबिक, गाजियाबाद में जनवरी के पूरे महीने PM2.5 का औसत स्तर 184 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। यह स्तर राष्ट्रीय सीमा 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से लगभग तीन गुना अधिक है। CREA की रिपोर्ट में कहा गया है कि गाजियाबाद में हर दिन प्रदूषण के दैनिक मानकों का उल्लंघन हुआ।गाजियाबाद के बाद दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हैं। दिल्ली में जनवरी के महीने में 27 दिन वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ या ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई।

देश के सबसे प्रदूषित 10 शहर

जनवरी 2026: भारत के सबसे प्रदूषित शहरों में पहले नंबर पर है गाजियाबाद, जानिए दिल्ली का स्थान?

जनवरी 2026 में टॉप 10 प्रदूषित शहरों की सूची इस प्रकार है:

  • गाजियाबाद
  • दिल्ली
  • नोएडा
  • गुरुग्राम
  • ग्रेटर नोएडा
  • धरूहेड़ा
  • सिंगरौली
  • भिवाड़ी
  • नार्नौल
  • गंगटोक

इनमें से छह शहर उत्तर प्रदेश और हरियाणा में स्थित हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि 248 शहरों में से 123 शहरों में PM2.5 का स्तर राष्ट्रीय सीमा से ऊपर पाया गया।

WHO मानकों से कोई शहर नहीं हुआ खरा

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानकों के अनुसार सुरक्षित हवा वाली स्थिति किसी भी शहर में नहीं देखी गई। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत 97 शहरों में से 46 ने मानकों का उल्लंघन किया। गैर-NCAP शहरों में 77 शहर राष्ट्रीय सीमा से ऊपर और सभी 151 शहर वैश्विक मानकों से अधिक प्रदूषित पाए गए।

राज्यों के स्तर पर देखें तो राजस्थान सबसे पीछे रहा। यहां 34 शहरों में से 23 शहरों ने प्रदूषण मानकों का पालन नहीं किया। इसके बाद हरियाणा, बिहार, ओडिशा और उत्तर प्रदेश का स्थान रहा।

देशभर में सिर्फ 21 शहरों में हवा ‘अच्छी’

CREA की रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में केवल 21 शहरों में हवा ‘अच्छी’ दर्ज की गई। 103 शहरों की वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’, 92 शहरों में ‘मध्यम’ और 32 शहरों में ‘खराब’ या ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। मध्य प्रदेश का दमोह शहर सबसे साफ शहर रहा, जहां PM2.5 स्तर 17 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। सबसे साफ 10 शहरों में से पांच शहर कर्नाटक में हैं।

राष्ट्रीय और क्षेत्रीय महानगरों में भी प्रदूषण चिंता का विषय बना हुआ है। दिल्ली और कोलकाता में वायु गुणवत्ता सीमा से ऊपर रही, जबकि चेन्नई, मुंबई और बेंगलुरु में PM2.5 स्तर राष्ट्रीय मानकों के भीतर ही रहा।

Leave a comment