JNVST 2027:नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 30 सितंबर तक भरें फॉर्म

JNVST 2027 के तहत कक्षा 9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री एडमिशन के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 30 सितंबर 2026 तक निशुल्क फॉर्म भरें, परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को होगी।

नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री एडमिशन के आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को होगी।

नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने सत्र 2027-28 में कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक विद्यार्थी लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा।

कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए आवेदन शुरू

NVS की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। यह एडमिशन लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट के माध्यम से होगा। अभिभावक अपने बच्चों के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JNVST 2027:नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 30 सितंबर तक भरें फॉर्म

कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी का जन्म 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होना चाहिए। साथ ही विद्यार्थी उसी जनपद का निवासी होना चाहिए, जहां संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है। आवेदन करने वाले विद्यार्थी का कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। कक्षा 8वीं उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी का कक्षा 10वीं में अध्ययनरत होना जरूरी है। इसके लिए जन्म तिथि 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच निर्धारित की गई है। कक्षा 10वीं पास कर चुके विद्यार्थी आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

बिना आवेदन शुल्क के भर सकेंगे फॉर्म

JNVST 2027 के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। सभी श्रेणी के अभ्यर्थी निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए अभिभावक या विद्यार्थी स्वयं ऑनलाइन पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आवेदन करते समय रजिस्ट्रेशन के बाद जरूरी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद निर्धारित दस्तावेजों के साथ हस्ताक्षर और फोटो अपलोड करके आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना उपयोगी रहेगा।

10 अप्रैल 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा

नवोदय विद्यालय समिति की ओर से कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट 2027-28 का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तिथि का ध्यान रखते हुए 30 सितंबर 2026 से पहले अपना फॉर्म जमा करना होगा। परीक्षा, पात्रता और आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए NVS की आधिकारिक वेबसाइट dmissions.navodaya.gov.in पर जारी निर्देशों को देखना होगा।

Leave a comment