JP Nadda Bihar Visit: आज पटना दौरे पर पहुंचे जेपी नड्डा, बीजेपी कार्यकर्त्ताओं ने किया स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पटना पहुंचे, जहां उनका स्वागत डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने किया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पटना पहुंचे, जहां उनका स्वागत डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने किया। नड्डा ने अपने आगमन पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद, वे प्रदेश मुख्यालय में सदस्यता अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

Patana: भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पटना पहुंचे हैं। इस बार वे कई नए लक्ष्यों के साथ आए हैं, जिनमें सदस्यता वृद्धि और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना शामिल है। नड्डा का स्वागत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और अन्य पार्टी नेताओं द्वारा भव्य तरीके से किया गया।

JP Nadda Bihar Visit: आज पटना दौरे पर पहुंचे जेपी नड्डा, बीजेपी कार्यकर्त्ताओं ने किया स्वागत

भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा की गई तैयारी

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न मार्गों पर पार्टी के झंडे, होर्डिंग और बैनर लगाकर वातावरण को भव्य बना दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एयरपोर्ट से विधानसभा द्वार के सामने स्थित सप्त मूर्ति स्मारक जाकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम पार्टी की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें बलिदानियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे पटना

JP Nadda Bihar Visit: आज पटना दौरे पर पहुंचे जेपी नड्डा, बीजेपी कार्यकर्त्ताओं ने किया स्वागत

जेपी नड्डा भाजपा प्रदेश मुख्यालय में संगठनात्मक गतिविधियों और सदस्यता अभियान की समीक्षा करने के लिए पटना पहुंचे हैं। इस बैठक में पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और प्रदेश पदाधिकारियों को बुलाया गया है। उनके नए टारगेट के साथ पार्टी को मजबूत करने की दिशा में रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।

ओलंपिक खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित

भाजपा की ओर से संचालित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इस कार्यक्रम में दो अंतरराष्ट्रीय विजेता और 10 राष्ट्रीय विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a comment