जयपुर की रिहायशी कॉलोनियों में लेपर्ड की लगातार होती एंट्री ने लोगों में डर का माहौल बना दिया है। बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग पूर्ण अलर्ट मोड पर आ गया है। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा के निर्देश पर उपवन संरक्षक विजय पाल सिंह के नेतृत्व में टीमें 24 घंटे मौके पर मॉनिटरिंग कर रही हैं।
Rajasthan: जयपुर की रिहायशी कॉलोनियों में लेपर्ड दिखने की घटनाओं के बाद वन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। लगातार मॉनिटरिंग, रात में पेट्रोलिंग, रेडियो कॉलरिंग और निगरानी बढ़ाकर विभाग लेपर्ड के मूवमेंट पर कड़ी नजर रख रहा है। नागरिकों को सतर्क रहने और विभाग को तुरंत जानकारी देने की सलाह दी गई है, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोका जा सके।
जयपुर की रिहायशी कॉलोनियों में लेपर्ड देखे जाने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार बढ़ रही गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने सुरक्षा उपायों और निगरानी को और कड़ा कर दिया है। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा के निर्देश पर उपवन संरक्षक विजय पाल सिंह के नेतृत्व में टीमें 24 घंटे मॉनिटरिंग में जुटी हुई हैं।
रात्रि पेट्रोलिंग तेज
लेपर्ड के मूवमेंट सामने आने के बाद वन विभाग की टीमें पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। विभाग ने रात्रि पेट्रोलिंग को बढ़ाया है और नियमित ट्रैकिंग के लिए विशेषज्ञ ट्रैकर्स की सहायता ली जा रही है।
![]()
आने वाले दिनों में कुछ लेपर्ड्स को रेडियो कॉलर लगाने की तैयारी भी की जा रही है, ताकि उनकी लोकेशन और मूवमेंट को वैज्ञानिक तरीके से ट्रैक किया जा सके। वहीं झालाना कंज़र्वेशन रिज़र्व में क्षतिग्रस्त बाड़ की मरम्मत का कार्य भी तेजी से जारी है।
कई इलाकों में लेपर्ड की गतिविधियां
शहर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT), जगतपुरा, महावीर नगर, सिद्धार्थ नगर, विद्याधर नगर, पुलिस अकादमी और चांदपोल क्षेत्रों में लेपर्ड मूवमेंट की घटनाएं सामने आई हैं। इन क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
विभाग जल्द ही झालाना रिज़र्व में दीवार के अंदरूनी हिस्से में पेरीफेरल पेट्रोलिंग ट्रैक विकसित करने जा रहा है। इससे लेपर्ड की गतिविधियों को और सटीक रूप से ट्रैक किया जा सकेगा। अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन्य जीव संरक्षक के. सी. अरुण प्रसाद ने बताया कि इन सभी प्रयासों से लेपर्ड की निगरानी बेहतर होगी और मानव–वन्यजीव संघर्ष की संभावनाओं में कमी आएगी।










