Kamya Karthikeyan: 12वीं कक्षा की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने रचा इतिहास, सबसे ऊंची चोटी को किया फतह, सात महाद्वीपों की कर चुकी है चढाई

काम्या कार्तिकेयन ने 12वीं कक्षा में सबसे ऊंची चोटी फतह कर इतिहास रच दिया। सात महाद्वीपों की चढ़ाई पूरी कर चुकी हैं, काम्या इन चोटियों को कर चुकी हैं फतह
Kamya Karthikeyan: 12वीं कक्षा की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने रचा इतिहास, सबसे ऊंची चोटी को किया फतह, सात महाद्वीपों की कर चुकी है चढाई

12वीं कक्षा की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। काम्या ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा और साहस का परिचय देते हुए, सात महाद्वीपों की सात सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई की। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की किशोरी बन गई हैं। 

महाराष्ट्र: मुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा, काम्या कार्तिकेयन, ने सात महाद्वीपों की सात सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला बनकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। 17 वर्षीय काम्या ने अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो, यूरोप के माउंट एल्ब्रस, ऑस्ट्रेलिया के माउंट कोसियसज़को, दक्षिण अमेरिका के माउंट एकॉनकागुआ, उत्तरी अमेरिका के माउंट डेनाली, एशिया के माउंट एवरेस्ट और हाल ही में अंटार्कटिका के माउंट विंसेंट पर विजय प्राप्त की हैं।

काम्या ने अपने पिता, कमांडर एस कार्तिकेयन के साथ 24 दिसंबर को चिली मानक समयानुसार 1720 बजे माउंट विंसेंट, अंटार्कटिका के शिखर पर चढ़ाई पूरी की, और इस तरह सात महाद्वीपों की सात सबसे ऊंची चोटियों को फतह करने की चुनौती को पूरा किया। 

काम्या कार्तिकेयन ने रचा इतिहास

Kamya Karthikeyan: 12वीं कक्षा की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने रचा इतिहास, सबसे ऊंची चोटी को किया फतह, सात महाद्वीपों की कर चुकी है चढाई

स्पोक्सपर्सन, भारतीय नौसेना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल @IN_NCS पर पोस्ट करते हुए बताया कि मुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा, काम्या कार्तिकेयन, सात महाद्वीपों की सात सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला बनकर इतिहास रच चुकी हैं। भारतीय नौसेना ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने पर काम्या और उनके पिता को बधाई दी।

नेवी चिल्ड्रन स्कूल, मुंबई ने भी काम्या को बधाई दी और लिखा, "बाधाओं को तोड़ते हुए नई ऊंचाइयों को छूना! नेवी चिल्ड्रन स्कूल, मुंबई की कक्षा 12वीं की छात्रा, काम्या कार्तिकेयन, सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों - सेवन समिट्स को फतह करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की छात्रा बन गई है! NCS मुंबई के लिए यह बहुत गर्व की बात हैं।"

काम्या कार्तिकेयन ने बताया कि जब उन्होंने उत्तराखंड में पहली बार ट्रेकिंग की थी, तब उनकी उम्र सात साल थी। उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करते समय 16 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

काम्या इन चोटियों को कर चुकी हैं फतह 

Kamya Karthikeyan: 12वीं कक्षा की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने रचा इतिहास, सबसे ऊंची चोटी को किया फतह, सात महाद्वीपों की कर चुकी है चढाई

* माउंट किलिमंजारो (अफ्रीका)
* माउंट एल्ब्रुस (यूरोप)
* माउंट कोसियस्ज़को (ऑस्ट्रेलिया)
* माउंट अकोंकागुआ (दक्षिण अमेरिका)
* माउंट डेनाली (उत्तर अमेरिका)
* माउंट एवरेस्ट (एशिया)
* माउंट विंसन (अंटार्कटिका)

Leave a comment