Kannauj News: कन्नौज रेलवे स्टेशन हादसा! निर्माणाधीन लेंटर गिरने से 26 मजदूर मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी 

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर लेंटर गिरने से 26 मजदूर मलबे में दब गए। राहत कार्य जारी, मुख्यमंत्री योगी ने रेस्क्यू तेज़ करने के निर्देश दिए। कन्नौज रेलवे स्टेशन

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत पुनर्निमाण के दौरान शनिवार दोपहर ढाई बजे लेंटर गिर गया। 20-25 मजदूर मलबे में दब गए, अस्पताल के लिए एंबुलेंस पहुंची।

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। कन्नौज रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग का लिंटर अचानक गिर गया। इस घटना में कई मजदूर मलबे में दब गए हैं। घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय करीब 40 से 50 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से कुछ मजदूरों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

सीएम योगी का संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को रेस्क्यू और बचाव कार्य तेज़ करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि घायलों को तुरंत बेहतर इलाज मिल सके।

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान

Kannauj News: कन्नौज रेलवे स्टेशन हादसा! निर्माणाधीन लेंटर गिरने से 26 मजदूर मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी 

एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वह घटना के समय खाना खाने के लिए बाहर गया था और जब वापस लौटा, तो देखा कि 40-50 मजदूर काम कर रहे थे। उनके अनुसार, अब तक 11 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

विधायक असीम अरुण का बयान

समाज कल्याण राज्य मंत्री और कन्नौज से विधायक असीम अरुण ने घटना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अब तक 23 मजदूरों को मलबे से निकाला जा चुका है। इनमें से 20 मजदूरों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं, जबकि 3 मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।

घटनास्थल पर राहत कार्य जारी

Kannauj News: कन्नौज रेलवे स्टेशन हादसा! निर्माणाधीन लेंटर गिरने से 26 मजदूर मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी 

घटना कन्नौज रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, लेंटर गिरने की आवाज बहुत तेज थी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और राहत कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य तेजी से कर रहे हैं। प्रशासन ने हादसे के कारण की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय प्रशासन की सक्रियता

घटना के बाद प्रशासन ने राहत कार्य तेज़ कर दिया और घायलों को लगातार अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस और बचाव दल इस समय घटनास्थल पर हैं, और हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

यह हादसा कन्नौज में हुए निर्माण कार्यों में एक बड़ा झटका साबित हुआ है, और हादसे के कारण की जांच अब प्रशासन द्वारा की जा रही है।

Leave a comment