Kennedy OTT: सेंसर बोर्ड ने ‘डोनाल्ड ट्रंप’ को बनाया ‘पम्प ट्रंप’, दाऊद इब्राहिम का नाम भी हटाया

फिल्म केनेडी की OTT रिलीज से पहले बड़े बदलाव सामने आए हैं। Central Board of Film Certification ने ‘डोनाल्ड ट्रंप’ का नाम बदलकर ‘पम्प ट्रंप’ कर दिया, वहीं

सनी लियोनी और राहुल भट्ट की फिल्म ‘कैनेडी’ तीन साल के लंबे इंतजार के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। अनुराग कश्यप द्वारा डायरेक्ट की गई यह नियो-नॉयर थ्रिलर फिल्म पिछले तीन सालों में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में सराही जा चुकी है, लेकिन इसे सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया। 

एंटरटेनमेंट न्यूज़: अनुराग कश्यप और CBFC का बैर पुराना है। उनकी फिल्म पांच आज तक भारत में रिलीज नहीं हुई। इसके बाद उनकी फिल्म उड़ता पंजाब को लेकर विवाद हुआ, जिसमें CBFC ने 89 कट सुझाए थे और मामला अदालत तक भी गया था। अब ताजा मामला अनुराग कश्यप की नियो-नॉयर थ्रिलर फिल्म कैनेडी को लेकर है। यह फिल्म आज यानी शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। 

पिछले तीन साल से यह फिल्म विभिन्न अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में धूम मचा रही है, लेकिन देश में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। जब यह फिल्म OTT पर आ रही है, तब केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने जिस तरह से कैंची चलाई थी, उसकी चर्चा फिर से हो रही है। CBFC ने फिल्म में कई डायलॉग बदलवाए हैं और कुछ सीन हटवाए हैं।

सेंसर बोर्ड ने किए कई कट्स

‘कैनेडी’ में सेंसर बोर्ड (CBFC) ने कई बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के कुछ डायलॉग्स और सीनों को बदला गया या हटाया गया।

  • फिल्म के एक डायलॉग और सबटाइटल में गाली ‘मद*****’ को म्यूट कर दिया गया।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ‘डोनाल्ड ट्रंप’ का नाम बदलकर ‘पम्प ट्रंप’ कर दिया गया।
  • भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के नाम का उल्लेख हटाकर उसे ‘पाकिस्तानी डॉन’ कर दिया गया।
  • पहले हाफ में 14 सेकंड का एक आपत्तिजनक डायलॉग ‘माटुंगा, माटुंगा… पुंगी बजाओ’ वाला सीन पूरी तरह हटा दिया गया।
  • स्मोकिंग दिखाने वाले सीन में एंटी-स्मोकिंग मैसेज डालने का निर्देश भी दिया गया।
  • सेंसर सर्टिफिकेट 23 नवंबर, 2023 को जारी किया गया था। फिल्म का रनटाइम 148 मिनट 54 सेकंड है।

फिल्म की कहानी

Kennedy OTT: सेंसर बोर्ड ने ‘डोनाल्ड ट्रंप’ को बनाया ‘पम्प ट्रंप’, दाऊद इब्राहिम का नाम भी हटाया

‘कैनेडी’ के केंद्र में है राहुल भट्ट का किरदार कैनेडी, जो एक पूर्व पुलिस अधिकारी है और नींद न आने की बीमारी से जूझ रहा है। कोविड-19 के समय मुंबई में कैनेडी हिटमैन बन चुका है। फिल्म में वह धोखेबाज पुलिस कमिश्नर के लिए प्रोफेशनल किलर का काम करता है और सरकारी तंत्र में फैले भ्रष्टाचार की जांच भी करता है।

इस दौरान उसकी मुलाकात चार्ली (सनी लियोनी) से होती है, जो उसकी जिंदगी में कई बदलाव लेकर आती है। फिल्म की कहानी कैनेडी की दोहरी पहचान, उसकी साइकोलॉजी और पेशेवर जीवन पर केंद्रित है।

अनुराग कश्यप ने फिल्म सिर्फ 30 दिन में शूट की

अनुराग कश्यप के मुताबिक, यह फिल्म महज 30 दिन में शूट की गई थी। कोरोना महामारी के दौरान शुरू हुए इस प्रोजेक्ट में एक ऐसे हीरो की कहानी दिखाई गई है, जो समाज की ध्रुवीकरण वाली मानसिकता और खतरनाक दुनिया में जी रहा है। चार्ली का किरदार समाज में पुरुषों के दबदबे के बीच खुद को स्थापित करती है और कैनेडी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

फिल्म ने साल 2023 में कान फिल्म फेस्टिवल और MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल में दर्शकों और समीक्षकों से खासी तारीफें बटोरीं। कान में फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला। भारत में सिनेमाघरों में रिलीज न होने के बावजूद, फिल्म ने 23 देशों में TVOD प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होकर दर्शकों को प्रभावित किया। दिसंबर 2025 में लेटरबॉक्स्ड वीडियो स्टोर पर यह अकेली भारतीय फिल्म थी।

अब ‘कैनेडी’ 20 फरवरी, 2026 को ZEE5 पर रिलीज हो रही है। फिल्म के OTT पर आने के साथ ही भारतीय दर्शक भी इसे देखने में सक्षम होंगे। सेंसर बोर्ड के कट्स और बदलावों के बावजूद फिल्म का थ्रिलर और नियो-नॉयर तत्व बरकरार है।

Leave a comment