Kerala: सीएम पिनाराई ने दूरदर्शन पर 'The Kerala Story' का विरोध किया, कहा- ''प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा मिलेगा,'

भारत हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, दिल्ली, केरल हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे न्यूज़, 05 अप्रैल हिंदी न्यूज़, केरल के सीएम ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर किया विरोध

5 मई, 2023 को रिलीज की गई ‘The Kerala Story' को आज दूरदर्शन पर प्रदर्शित करने पर विरोध करते हुए कहा-  'दूरदर्शन से इस फिल्म की स्क्रीनिंग हटाई जाए, आगामी लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाने का यह एक प्रयास है।,

The Kerala Story: दूरदर्शन ने घोषणा की है कि सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' आज (शुक्रवार), 5 अप्रैल को प्रसारित की जाएगी। इस घोषणा के बाद दक्षिण भारत में बवाल मचा हुआ है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार को दूरदर्शन के फैसले की निंदा करते हुए विवादास्पद फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने की अपील कर रहे हैं। केरल कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने भी मांग करते हुए कहा कि यह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ध्रुवीकरण की कोशिश है।

इस फिल्म से सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा मिलेगा: CM

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Chief Minister Pinarayi Vijayan) ने गुरुवार को प्रसारण (Broadcasting) की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार का यह कदम आने वाले चुनाव से पहले समाज में "सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाएगा।'' उन्होंने इस मामले में विर्वाचन आयोग को एक पत्र भी लिखा है। जिसके तहत उन्होंने मांग की- आगामी चुनावों को देखते हुए दूरदर्शन को इस फिल्म का प्रसारण नहीं करने दिया जाए।

Kerala: सीएम पिनाराई ने दूरदर्शन पर 'The Kerala Story' का विरोध किया, कहा- ''प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा मिलेगा,'

फिल्म रिलीजिंग पर भी कांग्रेस ने किया विरोध

subkuz.com टीम को बताया गया कि, 2023 में जब यह फिल्म रिलीज हुई तो CPI (एम) और कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध किया था। फिल्म के ट्रेलर की  आलोचना की गई और साथ ही इसे "झूठा" दावा करने के लिए अदालत में चुनौती दी गई, कि केरल की 32 हजार महिलाओं का धर्म परिवर्तन किया गया और उन्हें कट्टरपंथी बनाया गया। दरअसल, केरल हाई कोर्ट ने 2023 में यह कहते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था कि, फिल्म के ट्रेलर में किसी विशेष समुदाय के लिए कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।

सीएम ने सोशल मिडिया पर किया पोस्ट

बताया जा रहा है कि इस फिल्म को प्रसारित करने के दूरदर्शन के इस फैसले की राज्य की वामपंथी सरकार ने निंदा की है, जिसने कहा राष्ट्रीय प्रसारक को भाजपा और RSS के लिए "प्रचार मशीन" नहीं बनने दिया जाए। उन्होंने 'X' पर लिखा कि "ध्रुवीकरण को उकसाने वाली फिल्म 'केरल स्टोरी' को प्रसारित करने का @DDNational का निर्णय बेहद निंदनीय है। राष्ट्रीय समाचार प्रसारक को BJP-RSS गठबंधन की प्रचार मशीन नहीं बनना चाहिए और इस प्रकार की फिल्म की स्क्रीनिंग से पीछे नहीं हटना चाहिए जो केवल स्थिति को बिगाड़ने का प्रयास करती है।

Leave a comment