Kerala: RSS कार्यकर्ता आनंद की संदिग्ध मौत, पुलिस के दावों पर BJP ने उठाए सवाल

तिरुवनंतपुरम में RSS कार्यकर्ता आनंद का शव मिलने के बाद पुलिस और BJP आमने-सामने आ गए हैं। पुलिस इसे टिकट विवाद से जुड़ी आत्महत्या बता रही है, जबकि BJP
Kerala: RSS कार्यकर्ता आनंद की संदिग्ध मौत, पुलिस के दावों पर BJP ने उठाए सवाल

RSS कार्यकर्ता आनंद की मौत को लेकर केरल में राजनीति गर्म हो गई है। पुलिस ने टिकट न मिलने को वजह बताया, जबकि BJP ने इसे मनगढ़ंत कहा। BJP नेताओं का दावा है कि आनंद ने चुनाव लड़ने की इच्छा कभी जाहिर नहीं की थी।

Kerala: केरल के तिरुवनंतपुरम में RSS कार्यकर्ता आनंद के थंपी का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला, जिसके बाद मामले को लेकर पुलिस और बीजेपी के बीच गंभीर मतभेद सामने आ गए हैं। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया है और दावा किया कि स्थानीय चुनाव में बीजेपी टिकट न मिलने से आनंद परेशान थे। हालांकि बीजेपी ने इस दावे को पूरी तरह नकार दिया है।

कैसे हुई घटना की शुरुआत

आनंद तिरुवनंतपुरम के त्रिक्कण्णपुरम इलाके के रहने वाले थे। उनका शव बीती शाम घर में लटका मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या माना है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस का दावा

केरल पुलिस के अनुसार राज्य में जल्द ही लोकल चुनाव होने वाले हैं और आनंद को त्रिक्कण्णपुरम से BJP का टिकट चाहिए था। पुलिस का कहना है कि जब बीजेपी ने सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों की सूची जारी की तो उसमें आनंद का नाम शामिल नहीं था।

इसी से निराश होकर उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक सुसाइड से पहले आनंद ने अपने दोस्त को व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेजा था जिसमें उसने BJP और RSS पर टिकट न देने का आरोप लगाया था और कहा था कि टिकट ऐसे व्यक्ति को दे दिया गया है जो रेत तस्करी माफिया से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने बताया कि मैसेज में आनंद ने अपने दोस्त को यह भी लिखा था कि वह शनिवार दोपहर अपनी जान ले लेगा।

पुलिस का कहना है कि जैसे ही आनंद के दोस्त को व्हाट्सएप मैसेज मिला, वह तुरंत उसकी तरफ भागा, लेकिन जब तक वह पहुंचा, आनंद फांसी पर लटक चुका था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

BJP ने पुलिस के दावों का किया खंडन

बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने पुलिस की इस थ्योरी का सिरे से खंडन किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि आनंद ने टिकट के लिए किसी से बात नहीं की थी और न ही पार्टी को इसकी जानकारी थी। बीजेपी के अनुसार आनंद की मौत का कारण टिकट विवाद नहीं हो सकता। बीजेपी नेताओं ने मामले पर संदेह जताते हुए कहा कि पुलिस जो दावा कर रही है वह गलत है और इसकी जांच की जानी चाहिए।

राजीव चंद्रशेखर ने कही यह बात

बीजेपी के नेता राजीव चंद्रशेखर ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने जिला अध्यक्ष से बात की है। उनके अनुसार वार्ड की सूची में आनंद का नाम इसलिए नहीं था क्योंकि उसने कभी चुनाव लड़ने की जानकारी नहीं दी थी। चंद्रशेखर ने कहा कि पार्टी इस मामले की छानबीन कर रही है। जिला अध्यक्ष ने भी यही बताया कि आनंद ने चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त नहीं की थी, इसलिए उसका नाम सूची में शामिल नहीं था।

Leave a comment