केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ रखने पर शशि थरूर ने उठाए सवाल, कहा- ‘केरलाइट' और 'केरलन' का क्या होगा?

केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ रखने के प्रस्ताव पर सांसद Shashi Tharoor ने सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि इस बदलाव से ‘केरलाइट’ और ‘केरलन’ जैसे शब्दों का भविष्य क्या
केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ रखने पर शशि थरूर ने उठाए सवाल, कहा- ‘केरलाइट' और 'केरलन' का क्या होगा?

केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तुरंत बाद कांग्रेस सांसद और लेखक शशि थरूर ने राज्य के निवासियों को संबोधित करने वाले शब्दों के भविष्य पर सवाल उठाए। 

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस फैसले पर विपक्षी सांसद और लेखक शशि थरूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे लेकर शब्दों के खेल के रूप में सवाल उठाए। एक्स पर पोस्ट में शशि थरूर ने लिखा कि यह बदलाव तो ठीक है, लेकिन एंग्लोफोन लोगों के लिए भाषाई सवाल खड़ा हो गया है। नए नाम केरलम के लिए पारंपरिक शब्द जैसे ‘केरलाइट’ और ‘केरलन’ अब कैसे उपयोग होंगे, इस पर विचार करना होगा। 

थरूर ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि ‘केरलमाइट’ तो किसी माइक्रोब जैसा लगता है और ‘केरलमियन’ किसी दुर्लभ खनिज जैसा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि CMOKerala इस नए चुनावी जोश और नाम बदलने के बाद इस विषय पर एक प्रतियोगिता शुरू कर सकता है, ताकि नए शब्दों के लिए जनता और एंग्लोफोन लोगों की कल्पना को शामिल किया जा सके।

शशि थरूर ने उठाए भाषाई सवाल

शशि थरूर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “यह सब तो अच्छा है, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन हमारे बीच एंग्लोफोन लोगों के लिए एक छोटा सा भाषाई सवाल है। नए ‘केरलम’ के निवासियों के लिए ‘केरलाइट’ और ‘केरलन’ शब्द का क्या होगा? ‘केरलमाइट’ तो माइक्रोब जैसा लगता है और ‘केरलमियन’ एक दुर्लभ खनिज जैसी। CMOKerala इस चुनावी जोश से निकले नए शब्दों के लिए एक प्रतियोगिता शुरू कर सकता है।

शशि थरूर का यह बयान मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि यह सीधे तौर पर नए नाम और भाषा-संस्कृति के बीच के जुड़ाव पर सवाल उठाता है।

केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ रखने पर शशि थरूर ने उठाए सवाल, कहा- ‘केरलाइट' और 'केरलन' का क्या होगा?

मोदी कैबिनेट ने नाम बदलने की मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। यह निर्णय नए बने प्रधानमंत्री कार्यालय और कैबिनेट सचिवालय परिसर में हुआ। इस प्रस्ताव का आधार केरल विधानसभा में 24 जून 2024 को पारित एकमत प्रस्ताव था। इसके तहत केंद्र से संविधान के पहले शेड्यूल में बदलाव करने की अपील की गई थी, ताकि राज्य का नाम ‘केरलम’ दिखाया जा सके।

विधानसभा ने इससे पहले अगस्त 2023 में भी ऐसा ही प्रस्ताव पास किया था, लेकिन गृह मंत्रालय ने तकनीकी सुधारों का सुझाव दिया, जिसके बाद राज्य सरकार को नया प्रस्ताव संशोधित कर केंद्र भेजना पड़ा।

पिनराई विजयन का बयान

प्रस्ताव पेश करने के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा था कि राज्य को मलयालम में ‘केरलम’ कहा जाता है। उन्होंने कहा, 

'मलयालम बोलने वाले लोगों के लिए यह नाम बदलने की मांग देश की आजादी की लड़ाई के समय से चली आ रही है। हमारे राज्य का नाम संविधान के पहले शेड्यूल में अभी ‘केरल’ लिखा है। हम संविधान के आर्टिकल 3 के तहत इसे ‘केरलम’ में बदलने के लिए केंद्र से अनुरोध कर रहे हैं।'

विजयन ने यह भी कहा कि प्रस्ताव के लागू होने के बाद इसे संविधान के आठवें शेड्यूल में भी सभी भाषाओं में अपडेट किया जाएगा। इस नाम परिवर्तन का मुख्य उद्देश्य राज्य की भाषाई और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करना है। मलयालम भाषा में ‘केरलम’ शब्द वर्षों से प्रचलित रहा है। राज्य सरकार का मानना है कि यह कदम केरल के निवासियों के लिए सांस्कृतिक गौरव और आत्म-सम्मान को बढ़ाएगा।

Leave a comment