Khatron Ke Khiladi 15: खतरों से खेलेगा 'मेरा बलम थानेदार' एक्टर शगुन पांडे', देखें खतरों के खिलाड़ी 15 की कंटेस्टेंट्स लिस्ट

'खतरों के खिलाड़ी 15' में शगुन पांडे समेत कई सितारे नजर आएंगे। जानें इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट और शो से जुड़ी खास जानकारी, भाविका शर्मा

'खतरों के खिलाड़ी' का 15वां सीजन जल्द ही रोहित शेट्टी की मेजबानी में लौटने वाला है, जिसमें कई चर्चित हस्तियां खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीजन के लिए जिन प्रतिभागियों को अप्रोच किया गया है, उनमें 'बिग बॉस 18' के विजेता एल्विश यादव और 'गुम है किसी के प्यार में' फेम भाविका शर्मा शामिल हैं।

एंटरटेनमेंट: टीवी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने 15वें सीजन के साथ जल्द ही दर्शकों के बीच धमाल मचाने वाला है। इस बार भी शो को बॉलीवुड के एक्शन मास्टर रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे, जो अपने खास अंदाज में कंटेस्टेंट्स को खतरनाक स्टंट करवाते नजर आएंगे। हर सीजन की तरह इस बार भी शो को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। खासतौर पर फैंस कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट जानने के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी नहीं की गई है, लेकिन कई चर्चित नाम सामने आ रहे हैं।

'खतरों के खिलाड़ी 15' में शामिल हो सकते हैं शगुन पांडे!

Khatron Ke Khiladi 15: खतरों से खेलेगा 'मेरा बलम थानेदार' एक्टर शगुन पांडे', देखें खतरों के खिलाड़ी 15 की कंटेस्टेंट्स लिस्ट

छोटे पर्दे पर अपने हिट शोज से धमाल मचा चुके टीवी एक्टर शगुन पांडे (Shagun Pandey) को लेकर खबर आ रही है कि वे 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 में नजर आ सकते हैं। ‘बिग बॉस ताजा खबर’ इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, ‘मेरा बलम थानेदार’ फेम शगुन पांडे को रोहित शेट्टी के शो के लिए अप्रोच किया गया हैं। 

शगुन पांडे, जो पहले 'स्प्लिट्सविला' में नजर आ चुके हैं, इन दिनों अपने शो 'मेरा बलम थानेदार' से काफी पॉपुलैरिटी बटोर रहे हैं। इस शो में वह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं और अपने दमदार अंदाज से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।

शगुन पांडे 'बिग बॉस' में भी इस शो को प्रमोट करने के लिए आ चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने 'मीत', 'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए', 'तुझसे ही राबता' और 'संतोषी मां' जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया है। अब खबरें आ रही हैं कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा बन सकते हैं। 

हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि शगुन पांडे ने शो के लिए हां कहा है या नहीं। वहीं, मेकर्स या एक्टर की ओर से भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई हैं। 

खतरों के खिलाड़ी 15 की कंटेस्टेंट्स लिस्ट

Khatron Ke Khiladi 15: खतरों से खेलेगा 'मेरा बलम थानेदार' एक्टर शगुन पांडे', देखें खतरों के खिलाड़ी 15 की कंटेस्टेंट्स लिस्ट

* ओरी
* एल्विश यादव
* अविनाश मिश्रा
* दिग्विजय राठी
* ईशा सिंह
* चुम दरंग
* सिद्धार्थ निगम
* बेसिर अली
* गुलकी जोशी
* भाविका शर्मा

Leave a comment