खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में मनीषा रानी की एंट्री? स्टंट के साथ मिलेगा देशी एंटरटेनमेंट का तड़का

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में मनीषा रानी की धमाकेदार एंट्री, स्टंट्स के साथ मिलेगा देशी एंटरटेनमेंट का तड़का। जानें इस सीजन के बारे में और मनीषा की भूमिका

रोहित शेट्टी के सुपरहिट स्टंट बेस्ड रियलिटी शो "खतरों के खिलाड़ी" का 15वां सीजन जल्द ही धमाल मचाने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी शो में कई चर्चित सेलेब्रिटी खतरनाक स्टंट्स करते नजर आएंगे।

एंटरटेनमेंट: रोहित शेट्टी के सुपरहिट स्टंट बेस्ड रियलिटी शो "खतरों के खिलाड़ी" का 15वां सीजन जल्द ही धमाल मचाने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी शो में कई चर्चित सेलेब्रिटी खतरनाक स्टंट्स करते नजर आएंगे। लेकिन इस बार शो में सिर्फ खतरों से खेलना नहीं बल्कि हंसी-ठिठोली और देसी मस्ती भी देखने को मिलेगी। वजह? चर्चा है कि बिग बॉस ओटीटी 2 की फाइनलिस्ट और सोशल मीडिया सेंसेशन मनीषा रानी शो का हिस्सा बन सकती हैं।

एंटरटेनमेंट क्वीन करेंगी खतरों से सामना?

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में मनीषा रानी की एंट्री? स्टंट के साथ मिलेगा देशी एंटरटेनमेंट का तड़का

बिग बॉस ओटीटी 2 से सुर्खियों में आईं मनीषा रानी अपने मजेदार अंदाज और देसी स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बिग बॉस के घर में जिस तरह से दर्शकों को एंटरटेन किया, वैसा ही जलवा अब वह खतरों के खिलाड़ी 15 में भी बिखेर सकती हैं। हालांकि, अभी तक शो के मेकर्स की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन खबरों की मानें तो मनीषा को शो के लिए अप्रोच किया गया हैं।

बिहार की बेटी से रियलिटी क्वीन तक का सफर

बिहार की रहने वाली मनीषा रानी सोशल मीडिया पर अपने कॉमेडी वीडियोज और देसी स्टाइल के लिए मशहूर हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 में उन्होंने अपनी बोल्ड, बबली और चुलबुली पर्सनैलिटी से लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। वह शो की टॉप 3 फाइनलिस्ट भी रही थीं। इसके अलावा उन्होंने झलक दिखला जा 11 में अपने डांसिंग स्किल्स से सबको चौंका दिया और शो की विजेता बनीं। इंस्टाग्राम पर उनके 13 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो उनके हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में मनीषा रानी की एंट्री? स्टंट के साथ मिलेगा देशी एंटरटेनमेंट का तड़का

फैंस बेसब्री से इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि क्या मनीषा रानी वाकई शो में आएंगी? अगर ऐसा हुआ, तो "खतरों के खिलाड़ी 15" में एंटरटेनमेंट और स्टंट्स का जबरदस्त कॉकटेल देखने को मिलेगा। फिलहाल सभी को शो की आधिकारिक घोषणा का इंतजार हैं।

खतरों के खिलाड़ी 15 में क्या होगा नया?

इस बार शो में स्टंट्स के साथ-साथ हंसी और मस्ती का डबल डोज मिलने की संभावना है। अगर मनीषा रानी शो का हिस्सा बनती हैं, तो उनका देसी अंदाज, मजेदार वन-लाइनर्स और मस्तीभरी हरकतें शो को और भी मजेदार बना देंगी। रोहित शेट्टी जहां अपने एक्शन और खतरनाक स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं, वहीं मनीषा का अंदाज इस शो में एक नया ट्विस्ट ला सकता हैं।

Leave a comment