बॉलीवुड की न्यू मॉम और अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में हैं। कन्नड़ एक्शन थ्रिलर इस फिल्म में सुपरस्टार यश के साथ कियारा लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: बॉलीवुड की न्यू मॉम कियारा आडवाणी अब अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। कियारा सुपरस्टार यश के साथ फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी। फिल्म के निर्माताओं ने 21 दिसंबर 2025 को कियारा का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया, जिसमें वह नेवर सीन बिफोर अवतार में दिखाई दे रही हैं।
उनके इस लुक को फैंस ने काफी पसंद किया है। कियारा के पति और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस फर्स्ट लुक पोस्टर को साझा किया और इसके साथ वह नाम भी बताया, जिससे वे अपनी धर्मपत्नी को बुलाते हैं।
फर्स्ट लुक पोस्टर पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की प्रतिक्रिया
कियारा के पति और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बेहद प्यार भरे अंदाज में लिखा, “मुझे पता है इसके पीछे कितनी मेहनत लगी है… इसके लिए मैं बहुत उत्साहित हूं Ki!…बहुत-बहुत प्यार।यहां खास बात यह है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी को न तो ‘कियारा’ कहते हैं और न ही उनका असली नाम ‘आलिया’।
वह प्यार से उन्हें ‘Ki’ बुलाते हैं, जो कियारा के नाम के इनिशियल्स का छोटा रूप है। कियारा ने भी सिद्धार्थ के इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया, जिससे उनके फैंस इस प्यारे और रोमांटिक अंदाज के दीवाने हो गए।

कियारा का असली नाम और बॉलीवुड में पहचान
कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत के समय उन्होंने ‘कियारा’ नाम अपनाया, क्योंकि तब पहले से ही आलिया भट्ट इंडस्ट्री में अपना मुकाम बना चुकी थीं। आज कियारा आडवाणी इस नाम से ही अपने फिल्मों और सोशल मीडिया प्रोफाइल्स में लोकप्रिय हैं।
फर्स्ट लुक पोस्टर में कियारा अपने किरदार नादिया के रूप में नजर आ रही हैं। पोस्टर में वह बड़े थिएटर स्टेज पर खड़ी हैं, ऑफ-शोल्डर ब्लू-ब्लैक थाई-हाई स्लिट गाउन पहने हुए और आंखों में आंसू लिए। पोस्टर की पृष्ठभूमि में अन्य कलाकार और फर्श पर बिखरे रंगीन कागज के टुकड़े भी दिखाई दे रहे हैं। कियारा का यह लुक उनके फैंस के लिए बहुत खास है, क्योंकि यह उनके अभिनय और स्टाइल में एक नई और ग्लैमरस छवि पेश करता है। फैंस इस पोस्टर पर कमेंट कर अपनी उत्सुकता और उत्साह व्यक्त कर रहे हैं।
फिल्म का निर्देशन और स्टार कास्ट
‘टॉक्सिक’ कन्नड़ एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे गीतु मोहनदास ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के अलावा तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर जैसे जाने-माने कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और यश के बैनर मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा किया गया है। ‘टॉक्सिक’ की रिलीज़ डेट 19 मार्च, 2026 तय की गई है और फैंस को बड़ी स्क्रीन पर इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
कियारा के फर्स्ट लुक पोस्टर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। फैंस ने उनके लुक और स्टाइल की खूब तारीफ की। वहीं, सिद्धार्थ का ‘Ki’ वाला प्यारा कैप्शन फैंस के बीच वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।










