कूलर की ठंडक बढ़ानी है? जाने इसे कमरे में कहां रखना सबसे असरदार है

कूलर की सही पोजिशनिंग, वेंटिलेशन और कूलिंग पैड्स की सफाई से गर्मी में ठंडक बढ़ाएं। जानें ग्राउंड और ऊपरी मंजिल पर सही जगह क्या है।
कूलर की ठंडक बढ़ानी है? जाने इसे कमरे में कहां रखना सबसे असरदार है

गर्मी में कूलर से बेहतर ठंडक पाने के लिए उसकी सही पोजिशनिंग और रखरखाव बेहद जरूरी है। ग्राउंड फ्लोर पर कूलर अंदर रखना सही रहता है, जबकि ऊपरी मंजिलों पर बाहर रखना ज्यादा प्रभावी होता है। साथ ही, वेंटिलेशन और साफ कूलिंग पैड्स कूलिंग को बेहतर बनाते हैं।

Air Cooler Use Tips: गर्मी के मौसम में कूलर से बेहतर ठंडक पाने के लिए सही जगह पर रखना, पर्याप्त वेंटिलेशन और कूलिंग पैड्स की देखभाल जरूरी होती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर पर कूलर को कमरे के अंदर रखा जा सकता है, जबकि ऊपरी मंजिलों पर इसे खिड़की या दरवाजे के पास बाहर रखना ज्यादा प्रभावी होता है। साथ ही, हवा के आवागमन के लिए दरवाजा या खिड़की खुली रखना और जाली की नियमित सफाई करना कूलिंग को बढ़ाता है, जिससे कूलर अधिक प्रभावी तरीके से काम करता है।

सही जगह कैसे चुनें

ग्राउंड फ्लोर पर आमतौर पर तापमान कम रहता है, इसलिए कमरे के अंदर रखा कूलर भी अच्छी ठंडी हवा दे सकता है। ऐसे में अंदर कूलर चलाना ज्यादा सुविधाजनक और प्रभावी होता है।

वहीं, ऊपरी मंजिलों पर दीवारें और छत ज्यादा गर्म हो जाती हैं, जिससे कमरे का तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में अगर कूलर को बाहर या खिड़की के पास रखा जाए, तो वह बाहर की अपेक्षाकृत ठंडी हवा को खींचकर अंदर भेजता है और बेहतर कूलिंग देता है।

कूलर की ठंडक बढ़ानी है? जाने इसे कमरे में कहां रखना सबसे असरदार है

वेंटिलेशन जरूरी, नहीं तो बेअसर होगा कूलर

कूलर की सही कूलिंग के लिए कमरे में हवा का आवागमन बेहद जरूरी है। अगर कमरा पूरी तरह बंद रहेगा, तो कूलर की ठंडी हवा प्रभावी तरीके से नहीं फैल पाएगी।

इसलिए कूलर चलाते समय दरवाजा या खिड़की थोड़ा खुला रखना चाहिए, ताकि हवा का प्रवाह बना रहे। सही वेंटिलेशन कूलर की परफॉर्मेंस को कई गुना बढ़ा देता है और कमरे को जल्दी ठंडा करता है।

कूलिंग पैड्स साफ रखें, तभी मिलेगी ठंडक

कूलर में लगे कूलिंग पैड्स यानी जाली ठंडी हवा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। आजकल घास और हनीकॉम्ब दोनों तरह के पैड्स इस्तेमाल होते हैं, लेकिन दोनों को साफ रखना जरूरी है।

धूल, मिट्टी या खारे पानी की वजह से ये पैड्स ब्लॉक हो सकते हैं, जिससे हवा का फ्लो रुक जाता है और कूलिंग कम हो जाती है। ऐसे में समय-समय पर सफाई या जरूरत पड़ने पर पैड्स को बदलना बेहतर होता है।

Leave a comment