करोड़ों मोबाइल यूजर्स को सरकार की चेतावनी: इन नंबरों से आने वाली कॉल्स को न करें रिसीव

मोबाइल यूजर्स सावधान! सरकार ने फर्जी कॉल्स को लेकर चेतावनी जारी की। जानें कौन से नंबरों से कॉल रिसीव करने से बचना चाहिए और कैसे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें
करोड़ों मोबाइल यूजर्स को सरकार की चेतावनी: इन नंबरों से आने वाली कॉल्स को न करें रिसीव

साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए, सरकार ने मोबाइल यूजर्स को एक बार फिर से चेतावनी जारी की है। ऑनलाइन स्कैम और साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए सरकार ने विशेष रूप से कुछ अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आने वाली कॉल्स को रिसीव न करने की सलाह दी है।

इंटरनेट और स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग के साथ, साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगने में जुटे हुए हैं। इस बढ़ते खतरे से निपटने के लिए सरकार और टेलिकॉम कंपनियां लगातार प्रयास कर रही हैं।

DoT ने दी चेतावनी

करोड़ों मोबाइल यूजर्स को सरकार की चेतावनी: इन नंबरों से आने वाली कॉल्स को न करें रिसीव

केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने 120 करोड़ मोबाइल यूजर्स को अंतरराष्ट्रीय कॉल्स से सतर्क रहने के लिए चेतावनी दी है। इस संबंध में मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में, विभाग ने यूजर्स को खास अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आने वाली कॉल्स से बचने की सलाह दी है।
DoT ने सभी मोबाइल सेवा ऑपरेटर्स को निर्देश दिए हैं कि वे अपने ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय कॉल्स के खतरे के बारे में जागरूक करें और इन कॉल्स को पहचानने के उपायों पर काम करें। विभाग ने बताया कि 22 अक्टूबर को शुरू की गई अंतरराष्ट्रीय इनकमिंग फर्जी कॉल्स रोकथाम प्रणाली ने पहले 24 घंटे में ही 1.35 करोड़ भारतीय फोन नंबरों से आने वाली अंतरराष्ट्रीय कॉल्स में से 90 प्रतिशत को स्पैम कॉल्स के रूप में पहचान लिया था।

स्कैमर्स की नई रणनीति

करोड़ों मोबाइल यूजर्स को सरकार की चेतावनी: इन नंबरों से आने वाली कॉल्स को न करें रिसीव

हालांकि, इसके बाद स्कैमर्स ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है और अब वे अधिकतर अंतरराष्ट्रीय नंबरों का इस्तेमाल कर ठगी की कोशिशें कर रहे हैं। DoT ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे उन अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आने वाली कॉल्स का जवाब न दें, जो +91 से शुरू नहीं होतीं। साथ ही, विभाग ने उन कॉल्स से भी सावधान रहने को कहा है जो भारतीय सरकारी विभागों से होने का दावा करती हैं।

पहले भी जारी की गई चेतावनियां

करोड़ों मोबाइल यूजर्स को सरकार की चेतावनी: इन नंबरों से आने वाली कॉल्स को न करें रिसीव

यह पहली बार नहीं है जब DoT ने इस तरह की चेतावनी जारी की है। इससे पहले, DoT ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर +77, +89, +85, +86, +87, +84 जैसे अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आने वाली कॉल्स से बचने के लिए विशेष निर्देश दिए थे। DoT ने यह भी स्पष्ट किया है कि न तो दूरसंचार विभाग और न ही भारतीय टेलिकॉम रेगुलेटर ट्राई कभी किसी यूजर को कॉल नहीं करता है।

यदि कोई ऐसा दावा करता है, तो वह कॉल फर्जी होती है। विभाग ने बताया कि ये स्कैम कॉल्स इंटरनेट से जनरेट होती हैं, जिनका उद्देश्य लोगों को ठगी का शिकार बनाना है। सरकार ने मोबाइल यूजर्स से यह अपील की है कि अगर उन्हें किसी अंतरराष्ट्रीय नंबर से संदिग्ध कॉल आती है, तो वे इसकी शिकायत चक्षु पोर्टल पर दर्ज करें।

Leave a comment