लखनऊ में यूपी विधानसभा का घेराव: कांग्रेस ने मनरेगा समेत कई मुद्दों पर किया जोरदार प्रदर्शन

कांग्रेस पार्टी ने लखनऊ में यूपी विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के मुख्य मुद्दों में मनरेगा, किसान और सामाजिक समस्याएं शामिल थीं। जानें
लखनऊ में यूपी विधानसभा का घेराव: कांग्रेस ने मनरेगा समेत कई मुद्दों पर किया जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव किया और मनरेगा सहित कई मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का मुख्य फोकस मनरेगा (MGNREGA) सहित ग्रामीण रोजगार, युवाओं की बेरोजगारी और शिक्षा प्रणाली के मुद्दे थे। भारी पुलिस बल तैनात होने के कारण इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी और प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल पैदा हुआ।

कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन

इस प्रदर्शन में प्रमुख कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि देश में NREGA केवल कानून नहीं बल्कि ग्रामीण रोजगार का सबसे बड़ा साधन रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह महात्मा गांधी के नाम और उनके आदर्शों को कम करके देखा जा रहा है, वह सरकार की नीयत को स्पष्ट करता है। मोना ने कहा, "AICC पूरे देश में आंदोलन कर रही है और उसी क्रम में आज विधानसभा घेराव का आह्वान किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए और अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।"

वहीं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रदर्शन को लेकर कहा कि आज जो बैरिकेडिंग और पुलिस का घेरा लगाया गया है, वह हमारी आवाज दबाने की कोशिश है। लोकतंत्र में डराने-धमकाने और डंडे के जोर पर शासन करना राज नहीं कहलाता। सरकारें प्यार और भरोसे से चलती हैं, न कि बुलडोजर और खौफ से।

उन्होंने युवाओं की समस्याओं पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को न सही रोजगार मिल रहा है, न परीक्षा में पारदर्शिता, और समाज में डर का माहौल बनाया गया है। राय ने जोर देते हुए कहा, जब तक गांधी जी का आशीर्वाद और जनता का समर्थन हमारे साथ है, हम न रुकेंगे और न झुकेंगे। यह लड़ाई हक की है और हम इसे आखिरी दम तक लड़ेंगे।

लखनऊ में यूपी विधानसभा का घेराव: कांग्रेस ने मनरेगा समेत कई मुद्दों पर किया जोरदार प्रदर्शन

मनरेगा और ग्रामीण रोजगार पर जोर

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि हजारों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हैं और उनका जोश साफ तौर पर दिखा रहा है कि MGNREGA को बदलकर सरकार ने मजदूरों के साथ अन्याय किया है। पांडे ने कहा कि उनका संघर्ष मजदूरों, किसानों और ग्रामीणों के अधिकारों के लिए लगातार जारी रहेगा।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि मनरेगा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्थायी रोजगार देना था, लेकिन वर्तमान सरकार की नीतियों से यह योजना कमजोर हुई है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत ग्रामीण रोजगार सुनिश्चित करने और किसानों व मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने यह भी रेखांकित किया कि सनातन धर्म की गुरु-शिष्य परंपरा और धार्मिक आस्था पर किसी सरकार या अदालत का फैसला नहीं थोप सकता। अजय राय ने कहा कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और लोकतंत्र में जनता की आवाज और विश्वास सर्वोपरि होना चाहिए।

Leave a comment