लोकसभा चुनाव 2024 काफी नजदीक है, ऐसे में सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार-प्रसार में गति पकड़ ली है. चारों तरफ राजनीति का माहौल गरमा गया है। उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर सभी पार्टी की नजर है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। यहां पर बड़े-बड़े दिग्गज नेता दौरा कर सकते हैं।
शामली: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी काफी जोर-शोर से चल रही है। कैराना लोकसभा सीट सभी पार्टियों के लिए प्रमुख केंद बनी हुई है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस सीट को पाने के लिए कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। तभी तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री श्री अमित शाह, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और सांसद हेमा मालिनी से लेकर स्मृति इरानी के कार्यक्रम का शेड्यूल मांगा गया हैं।
पार्टी सूत्रों से ज्ञात जानकारी के अनुसार Subkuz.com ने बताया कि बताया कि अप्रैल महीने के प्रथम और द्वितीय सप्ताह में शामली जिले में बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं के पहुंचने की पूरी-पूरी उम्मीद है। लोकसभा चुनाव का रंग मंच सज चूका है. अब उम्मीदवारों को अपना दम दिखाना हैं।
2019 में भी भेजा था बुलाने का न्योता
लोकसभा चुनाव 2019 में भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और स्मृति रानी (Minister of Women and Child Development of India) को बुलाने के लिए न्योता भेजा गया था, लेकिन उस समय व्यस्त शेड्यूल होने के कारण कार्यक्रम के लिए समय नहीं मिल सका था। बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत कुमार चौधरी भी शामली जिले में कई रैलियां और जनसभा को संबोधित करेंगे।
जानकारी के अनुसार ऊन क्षेत्र में ठाकुर और जाट लोगों का वोट बैंक हैं। रालोद अध्यक्ष जयंत कुमार चौधरी पांच अप्रैल को वहां एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसलिए उनको चुनौती देने के लिए उनके साथ राजनाथ सिंह की सभा आयोजित की जा सके तभी उनसे उनका समय मांगा गया हैं।












