Lok Sabha Election News: भाजपा प्रत्याशी रवि किशन ने चाय बनाकर शुरू किया चुनाव प्रचार, अपने अंदाज में अखिलेश यादव पर सादा निशाना

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, गोरखपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, गुजरात हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए जी जान से चुनाव प्रचार में लगे हुए है। भारतीय जनता पार्टी की 370 और एनडीए की 30 सीट को मिलाकर 'अबकी बार 400 पार' के लक्ष्य को हासिल करने जा रही हैं।

गोरखपुर: गोरखपुर सदर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवि किशन ने चाय बनाकर अपने अलग ही अंदाज चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत की है. रवि किशन ने कहां कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से 400 सीटों के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहां कि भाजपा ने कभी भी जातिगत राजनीति नहीं की हैं। भाजपा ने सही मायने में गरीब, महिला, किसान और युवा इन चार को ही जाति माना हैं, जिसको मोदी जी और योगी जी की सरकार ने विभिन्न सरकार योजनाओं का लाभ दिया हैं।

जिसने गरीबी देखी वहीं देश चला सकता है

Lok Sabha Election News: भाजपा प्रत्याशी रवि किशन ने चाय बनाकर शुरू किया चुनाव प्रचार, अपने अंदाज में अखिलेश यादव पर सादा निशाना

Subkuz.com की जानकारी के मुताबिक विपक्ष के नेताओं ने मोदी जी को चाय वाला कहा था...इस बात का जवाब देते हुए रवि किशन ने कहां कि 'जिसने अपने जीवन में गरीबी देखी है वही आदमी इस देश को चला सकता है। इस भारत देश में 80% क्षेत्र देहात है, ऐसे राजकुमार जो हीरे-मोतियों का चम्मच लेकर जन्में हैं, इटली-ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े-बड़े देशों में पढाई की हैं वे लोग इस भारत देश को नहीं समझ पाएंगे।"

रवि किशन ने कहां कि श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सरकार बनाएगी और भाजपा 370 सीट के साथ एनडीए की 30 सीट को मिलाकर 'अबकी बार 400 पार' के लक्ष्य को साकार करके दिखाएगी। भारतीय जनता पार्टी हमेशा जातिगत राजनीति से दूर ही रहती है। भाजपा सही मायने में गरीब, महिला ,किसान और युवा इन चार को ही जाति मानती है, जिसको मोदी जी और योगी सरकार में मिलने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता हैं।

Leave a comment