Madhya Pradesh: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी BJP में होंगे शामिल

भारत हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली न्यूज़, मध्य प्रदेश हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 26 मार्च हिंदी न्यूज़, कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी BJP में होंगे शामिल

मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी विधायक अजय विश्नोई ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी भाजपा (BJP) में शामिल होंगे।

MP Lok Sabha Election: तरफ भगदड़ मची हुई है। पिछले महीने से लगातार कांग्रेसी नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों में करीब 16 हजार से अधिक कांग्रेसियों ने BJP का दामन थामा है। अब जबलपुर के पाटन से MLA अजय विश्नोई ने बड़ा दावा किया है।

विधायक विश्नोई ने किया पोस्ट

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पाटन विधानसभा के पूर्व विधायक भाई नीलेश अवस्थी भी बहुत जल्दी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भाई आशीष दुबे की मदद करने के लिए BJP में शामिल होने जा रहे हैं। उन्हें विश्वास हैं कि भसरतीय जनता पार्टी (BJP) पाटन से आगामी विधानसभा में उन्हें चुनाव लड़ाएगी। subkuz.com के अनुसार, विधायक अजय विश्नोई पाटन जिले से ही विधायक पद पर है।

आशीष सिंह की टिकट पर सवाल खड़े किए

बता दें पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने जबलपुर से भाजपा प्रत्याशी आशीष सिंह को टिकट मिलने पर कटाक्ष किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि हमें भुलाना होगा कि चुनाव में आशीष जी ने पार्टी के विरोध में कभी काम किया था। अब भाजपा (BJP) को जिताना ही हमारा अहम लक्ष्य होगा।

Leave a comment