Maharashtra Election: एजाज खान को मिले महज 131 वोट, रितेश देशमुख के भाई की भी हुई हार, स्वरा भास्कर के पति का भी बिगड़ा हाल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। एजाज खान को 131 वोट मिले, स्वरा भास्कर के पति की भी हार, रितेश देशमुख के भाई भी पीछे रहे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में NDA ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। भाजपा 129 सीटों पर आगे, शिवसेना 56 सीटों पर, और एनसीपी 39 सीटों के साथ तीसरी बड़ी पार्टी बनी है। महाविकास अघाड़ी को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा।

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए बड़ी बढ़त बनाई है। भारतीय जनता पार्टी (भा.जा.पा.) 129 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि शिवसेना ने 56 सीटों पर बढ़त बनाई है। अजित पवार की पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), 39 सीटों के साथ तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं महाविकास अघाड़ी को हार का सामना करना पड़ा है, जहां कांग्रेस 20, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) 11 सीटों पर आगे हैं। अब देखिए महाराष्ट्र की कुछ प्रमुख सीटों पर क्या हाल हैं?

स्वरा भास्कर के पति रहे पीछे

Maharashtra Election: एजाज खान को मिले महज 131 वोट, रितेश देशमुख के भाई की भी हुई हार, स्वरा भास्कर के पति का भी बिगड़ा हाल

अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट पर नवाब मलिक की बेटी सना मलिक मैदान में हैं, जिन्हें एनसीपी ने प्रत्याशी बनाया था। वहीं, शरद पवार ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को इस सीट पर खड़ा किया। लेकिन अब तक की गिनती के अनुसार सना मलिक 3378 वोटों से आगे चल रही हैं, जबकि फहाद अहमद को अब तक 45963 वोट मिले हैं।

एजाज खान का चुनावी सफर खत्म

Maharashtra Election: एजाज खान को मिले महज 131 वोट, रितेश देशमुख के भाई की भी हुई हार, स्वरा भास्कर के पति का भी बिगड़ा हाल

वर्सोवा विधानसभा सीट पर फिल्म अभिनेता एजाज खान ने चुनाव लड़ा था, जहां वह चंद्रशेखर आजाद की पार्टी से प्रत्याशी थे। लेकिन इस सीट पर एजाज खान को केवल 131 वोट मिले, जबकि शिवसेना (यूबीटी) के हरून खान 9521 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा की डॉ. भारती लावेकर दूसरे स्थान पर हैं।

रितेश देशमुख के भाइयों का क्या हुआ?

Maharashtra Election: एजाज खान को मिले महज 131 वोट, रितेश देशमुख के भाई की भी हुई हार, स्वरा भास्कर के पति का भी बिगड़ा हाल

लातूर शहर विधानसभा सीट पर रितेश देशमुख के भाई अमित देशभमुख को 8560 वोटों की बढ़त मिली है, जबकि भाजपा की डॉ. अर्चना पाटिल चाकुरकर दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, लातूर ग्रामीण विधानसभा सीट पर रितेश के दूसरे भाई धीरज देशमुख भाजपा के रमेश काशीराम कराड से 1785 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

जीशान सिद्दीकी का चुनावी सफर

Maharashtra Election: एजाज खान को मिले महज 131 वोट, रितेश देशमुख के भाई की भी हुई हार, स्वरा भास्कर के पति का भी बिगड़ा हाल

बांद्रा ईस्ट विधानसभा सीट पर जीशान सिद्दीकी, जो कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं, शिवसेना (यूबीटी) के प्रत्याशी वरुण सतीश सरदेसाई से 7415 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर सिद्दीकी परिवार के लिए एक कठिन मुकाबला रहा है। 2019 में जीशान ने कांग्रेस से जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार उन्होंने अजित पवार की पार्टी का दामन थामा है।

Leave a comment