Maharashtra-Jharkhand Election: महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावों की तारीखों को लेकर ECI की घोषणा, जानें कब और कितने चरणों में होंगे मतदान?

महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावी प्रक्रिया की शुरूआत हो चुकी है। इसी संदर्भ में चुनाव आयोग ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव
Maharashtra-Jharkhand Election: महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावों की तारीखों को लेकर ECI की घोषणा, जानें कब और कितने चरणों में होंगे मतदान?

महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावी प्रक्रिया की शुरूआत हो चुकी है। इसी संदर्भ में चुनाव आयोग ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव की तारीखों का उद्घाटन किया है। चुनाव आयोग ने यह भी बताया कि चुनावों की तैयारियों में क्या-क्या कदम उठाए गए हैं।

Election 2024 Date Announced: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का समय आ चुका है। इसी संदर्भ में चुनाव आयोग ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र के चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है।

महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखें निर्धारित

Maharashtra-Jharkhand Election: महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावों की तारीखों को लेकर ECI की घोषणा, जानें कब और कितने चरणों में होंगे मतदान?

महाराष्ट्र: चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे।

झारखंड: चुनाव दो चरणों में होंगे, जिनकी तारीखें 13 नवंबर और 20 नवंबर निर्धारित हैं।

नतीजे: दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिए गए अहम फैसले

राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में सबसे पहले हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के नागरिकों ने चुनाव में उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाराष्ट्र में इस बार 1 लाख 186 मतदान केंद्र होंगे, जबकि कुल मतदाताओं की संख्या 9 करोड़ 63 लाख है। झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 60 लाख है, जिसमें 1 करोड़ 29 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। झारखंड में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 31 लाख है। इसके अलावा, 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता घर से मतदान कर सकेंगे।

महाराष्ट्र में होगा कड़ा मुकाबला

Maharashtra-Jharkhand Election: महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावों की तारीखों को लेकर ECI की घोषणा, जानें कब और कितने चरणों में होंगे मतदान?

महाराष्ट्र में इस बार का विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है। दरअसल, शिवसेना और एनसीपी के दो धड़ों का विभाजन होने के बाद यह पहला मौका है जब ये दोनों दल सीधे आमने-सामने होंगे। उद्धव गुट की शिवसेना और शरद पवार गुट की एनसीपी महा विकास अघाड़ी गठबंधन के तहत चुनाव में भाग लेंगी, जबकि शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी महायुति गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे।

यह उल्लेखनीय है कि चार महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 में से 30 सीटें जीत ली थीं। वहीं, भाजपा नीत महायुति गठबंधन ने केवल 17 सीटें हासिल की थीं। हालांकि, हरियाणा में चुनाव जीतने के बाद भाजपा के मनोबल में वृद्धि देखने को मिलेगी।

महाराष्ट्र का चुनावी समीकरण 

आपको बता दें कि वर्तमान में महाराष्ट्र विधानसभा की कुल 288 सीटों में महायुति गठबंधन के पास 218 सीटें हैं। इनमें भाजपा के 106, शिवसेना के 40, एनसीपी के 40, बीवीए के 3, पीजेपी के 2, मनसे के 1, आरएसपी के 1, पीडबल्यूपीआई के 1, जेएसएस के 1 और निर्दलीय उम्मीदवारों के 12 विधायक शामिल हैं। वहीं, महाअघाड़ी, यानी विपक्ष के पास 77 सीटें हैं। इसके अलावा चार विधायकों ने किसी भी गठबंधन को समर्थन नहीं दिया है। एक सीट फिलहाल खाली है।

झारखंड में 81 सीटों पर मतदान

Maharashtra-Jharkhand Election: महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावों की तारीखों को लेकर ECI की घोषणा, जानें कब और कितने चरणों में होंगे मतदान?

जानकारी के अनुसार, झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव आयोजित किए जाएंगे। यहां जेएमएम- कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन की सरकार बनी थी और हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था। 2019 के चुनाव में, जेएमएम ने 30 सीटें हासिल की थीं, कांग्रेस ने 16, आरजेडी ने एक सीट जीती थी और बीजेपी ने 25 सीटें अपने नाम की थीं।

Leave a comment