Maharashtra News: EVM मुद्दे पर भड़के एकनाथ शिंदे, MVA को दिया कड़ा जवाब, कहा- '"जनादेश स्वीकार करो, EVM पर बहस बंद करो"

एकनाथ शिंदे ने विपक्षी दलों को कड़ा जवाब देते हुए कहा कि उन्हें जनादेश स्वीकार करना चाहिए और ईवीएम पर सवाल उठाना बंद कर देना चाहिए। शिंदे ने झारखंड महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने विपक्ष को कड़ा जवाब देते हुए कहा कि अगर ईवीएम में गड़बड़ी है, तो फिर झारखंड में इंडिया गठबंधन की जीत कैसे हुई? उन्होंने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि उन्हें अब ईवीएम पर सवाल उठाना बंद कर देना चाहिए।

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद से विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और शरद पवार की पार्टी के नेता इस मामले में लगातार सवाल उठा रहे हैं। इन आरोपों पर अब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि एमवीए को अब जनादेश स्वीकार करना चाहिए और ईवीएम पर सवाल उठाना बंद कर देना चाहिए।

एकनाथ शिंदे ने दिया बयान 

मुंबई में एक बयान में एकनाथ शिंदे ने विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "विपक्ष को महाराष्ट्र की जनता द्वारा दिए गए स्पष्ट बहुमत का स्वागत करना चाहिए। हमारी महायुति सरकार ने 2.5 साल में जो काम किया, वह इसका परिणाम है। विपक्ष को अब ईवीएम पर सवाल उठाना बंद कर देना चाहिए।"

Maharashtra News: EVM मुद्दे पर भड़के एकनाथ शिंदे, MVA को दिया कड़ा जवाब, कहा- '"जनादेश स्वीकार करो, EVM पर बहस बंद करो"

उन्होंने आगे कहा, "जब विपक्ष जीतता है तो ईवीएम सही होती है, और जब हारता है तो ये सवाल उठाते हैं। यह पुरानी आदत हो गई है। हाल ही में झारखंड और वायनाड में उपचुनाव हुआ, जहां इंडिया गठबंधन की जीत हुई, क्या वहां ईवीएम में कोई गड़बड़ी थी?"

'ईवीएम घोटाला' का मुद्दा क्यों नहीं उठाया?

एकनाथ शिंदे ने आंकड़े पेश करते हुए विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "लोकसभा चुनाव में महायुति को 43.55% वोट मिले थे और महाविकास अघाड़ी को 43.71% वोट, बस कुछ अंक का अंतर था। इसके बावजूद हमें 17 सीटें और एमवीए को 31 सीटें मिलीं, तब उन्होंने ईवीएम घोटाले का मुद्दा क्यों नहीं उठाया?"

उन्होंने यह भी कहा, "कल एमवीए के विधायक शपथ लेने से पहले ईवीएम घोटाले का हवाला दे रहे थे, लेकिन आज उन्होंने शपथ ले ली। क्या अब ईवीएम घोटाला खत्म हो गया है?"

Leave a comment