Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा में मराठी भाषा पर बवाल, भैया जी जोशी के बयान से गरमाया माहौल

भैया जी जोशी के बयान पर महाराष्ट्र विधानसभा में विवाद, शिवसेना (यूबीटी) और भाजपा में बहस। CM फडणवीस ने मराठी को महाराष्ट्र की पहचान बताया। भैया जी जोशी

महाराष्ट्र विधानसभा में मराठी भाषा पर बहस छिड़ी। भैया जी जोशी के बयान से हंगामा हुआ, CM फडणवीस ने सफाई दी, लेकिन विवाद बढ़ने पर सदन की कार्यवाही 5 मिनट स्थगित करनी पड़ी।

Maharashtra News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी के बयान को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। उनके बयान पर शिवसेना (यूबीटी) और भाजपा विधायकों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को पांच मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा।

CM फडणवीस ने मराठी को बताया महाराष्ट्र की पहचान

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा में मराठी भाषा पर बवाल, भैया जी जोशी के बयान से गरमाया माहौल

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सदन में स्पष्ट किया कि मुंबई और महाराष्ट्र की भाषा मराठी ही रहेगी। उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले प्रत्येक नागरिक को मराठी सीखनी चाहिए, क्योंकि यह राज्य की संस्कृति और पहचान का अभिन्न हिस्सा है।

क्या कहा था भैया जी जोशी ने?

भैया जी जोशी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि "हर किसी के लिए मराठी भाषा सीखना अनिवार्य नहीं है।" इस बयान के बाद विपक्ष ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया और सरकार से स्पष्ट रुख की मांग की।

भाषा नीति से कोई समझौता नहीं – सीएम फडणवीस

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा में मराठी भाषा पर बवाल, भैया जी जोशी के बयान से गरमाया माहौल

शिवसेना (यूबीटी) विधायक भास्कर जाधव ने सरकार से पूछा कि वह इस मुद्दे पर अपना पक्ष स्पष्ट करे। इस पर सीएम फडणवीस ने दोहराया कि महाराष्ट्र की प्राथमिक भाषा मराठी है और इसके सम्मान व संरक्षण में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर साधा निशाना

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि "महाराष्ट्र की भाषा मराठी ही रहेगी। भाजपा की विचारधारा महाराष्ट्र और मराठी भाषा का अपमान करने की है।" उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने मुंबई में मराठी भाषा भवन को भी बंद कर दिया, जिससे यह साफ होता है कि वे मराठी के सम्मान में दिलचस्पी नहीं रखते।

Leave a comment