Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हवाओं ने लौटाई ठंड, दक्षिण भारत में गर्मी का बढ़ा असर, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं से तापमान गिरा, जबकि दक्षिण भारत में गर्मी बढ़ी। जानें आज आपके शहर का मौसम और अगले कुछ दिनों का अपडेट, देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। जहां एक ओर उत्तर भारत में ठंडी हवाओं ने एक बार फिर हल्की ठंड लौटा दी है, वहीं दक्षिण भारत में तापमान लगातार बढ़ रहा हैं।

मौसम: देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। जहां एक ओर उत्तर भारत में ठंडी हवाओं ने एक बार फिर हल्की ठंड लौटा दी है, वहीं दक्षिण भारत में तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे सुबह और शाम को ठंडक महसूस हो रही है। दूसरी ओर, तमिलनाडु और चेन्नई में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे गर्मी का असर साफ नजर आने लगा है। राजस्थान में फिलहाल तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन 7-8 मार्च के बाद वहां भी गर्मी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर में हवाओं का असर, बढ़ी ठंडक

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हवाओं ने लौटाई ठंड, दक्षिण भारत में गर्मी का बढ़ा असर, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीते कुछ दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति सुबह के समय 14-18 किमी प्रति घंटे तक बनी रह सकती है, जबकि दोपहर में यह घटकर 12-14 किमी प्रति घंटे हो सकती है। इन हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में जारी बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी ठंडी हवाओं के चलते तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यह ठंड ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली और अगले कुछ दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।

राजस्थान में बढ़ेगा तापमान

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हवाओं ने लौटाई ठंड, दक्षिण भारत में गर्मी का बढ़ा असर, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में तापमान में गिरावट देखी गई। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य के अन्य हिस्सों की तुलना में काफी कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी हवाओं की वजह से राज्य के कई शहरों में रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया हैं।

हालांकि, यह स्थिति ज्यादा दिन तक नहीं रहने वाली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 8 मार्च के बाद राज्य में तापमान में लगातार वृद्धि होगी और गर्मी का असर तेज हो जाएगा। मार्च के मध्य तक दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना हैं।

तमिलनाडु और दक्षिण भारत में बढ़ रही गर्मी

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हवाओं ने लौटाई ठंड, दक्षिण भारत में गर्मी का बढ़ा असर, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

दक्षिण भारत में मौसम पूरी तरह बदल चुका है। जहां उत्तर भारत में हवाओं ने हल्की ठंड वापस ला दी है, वहीं तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। तमिलनाडु में तापमान अभी से 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। चेन्नई और आसपास के इलाकों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता हैं।

हालांकि, बढ़ती गर्मी के बावजूद राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। खासतौर पर तटीय और पहाड़ी क्षेत्रों में अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी।

देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हवाओं ने लौटाई ठंड, दक्षिण भारत में गर्मी का बढ़ा असर, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में हवाओं की वजह से हल्की ठंड बनी रहेगी, लेकिन दिन का तापमान सामान्य रहेगा। 8 मार्च के बाद गर्मी बढ़ेगी, दिन और रात का तापमान दोनों बढ़ने लगेंगे। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश जारी रहने की संभावना, मैदानी इलाकों में हल्की ठंड बरकरार रहेगी। दक्षिण भारत में गर्मी बढ़ेगी, खासकर तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च के मध्य से देशभर में गर्मी रफ्तार पकड़ सकती है। उत्तर भारत में जहां तापमान बढ़ने लगेगा, वहीं दक्षिण भारत में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि इस साल गर्मी सामान्य से ज्यादा हो सकती है, जिससे अप्रैल और मई के महीनों में लू चलने की संभावना बनी रहेगी।

Leave a comment