Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में जल्द होगा सभी विभागों का बंटवारा, जानिए देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट में किस मंत्री को कौन सा विभाग मिलेगा?

महाराष्ट्र में सभी विभागों का बंटवारा जल्द होने वाला है। जानें देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट में कौन से मंत्री को कौन सा विभाग मिलेगा, महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में जल्द होगा सभी विभागों का बंटवारा, जानिए देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट में किस मंत्री को कौन सा विभाग मिलेगा?

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली कैबिनेट में मंत्रियों को विभागों के बंटवारे का फैसला जल्द किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, अगले 24 घंटे में विभागों का आवंटन किया जा सकता हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र में महायुति सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद अब सभी की नजरें विभागों के बंटवारे पर टिकी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 24 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विभागों का आवंटन कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि विभागों के बंटवारे का फॉर्मूला तय कर लिया गया है, जिसके तहत भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), और एनसीपी (अजित पवार गुट) के बीच विभागों का बंटवारा सत्ता संतुलन के आधार पर होगा।

जानें किसे मिलेगा कौन सा मंत्रालय?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में जल्द होगा सभी विभागों का बंटवारा, जानिए देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट में किस मंत्री को कौन सा विभाग मिलेगा?

महाराष्ट्र में महायुति सरकार के विभागों के बंटवारे के लिए संभावित फॉर्मूले पर चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा प्रमुख मंत्रालयों को अपने पास रखने की तैयारी में है। गृह मंत्रालय, विधि एवं न्याय, ऊर्जा, सिंचाई, ग्रामीण विकास, राजस्व, कौशल विकास, सामान्य प्रशासन, पर्यावरण, और आदिवासी विकास जैसे विभाग भाजपा के खाते में जाने की संभावना हैं।

शिंदे गुट की शिवसेना को शहरी विकास, आवास विकास, सामाजिक न्याय, पर्यटन, खनन, जलापूर्ति, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, और सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मिल सकते हैं। वहीं, अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को वित्त और योजना, खाद्य एवं आपूर्ति, एफडीए, आबकारी, कृषि, महिला एवं बाल विकास, खेल और युवा कल्याण, अल्पसंख्यक मामलों, और राहत एवं पुनर्वास जैसे विभाग दिए जा सकते हैं।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में जल्द होगा सभी विभागों का बंटवारा, जानिए देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट में किस मंत्री को कौन सा विभाग मिलेगा?

गौरतलब है कि रविवार को नागपुर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इसमें कुल 39 नए मंत्रियों को शामिल किया गया, जिनमें भाजपा के 19, शिंदे गुट की शिवसेना के 11, और अजित पवार गुट की एनसीपी के नौ विधायक शामिल थे। खास बात यह है कि इस कैबिनेट में 16 नए चेहरे शामिल हुए, जबकि 10 पुराने मंत्रियों को बाहर कर दिया गया। विभागों के बंटवारे को लेकर सभी दलों के बीच सहमति बनने के बाद अगले 24 घंटे में इसकी आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद हैं।

महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री

चन्द्रशेखर बावनकुले (भाजपा) राधाकृष्ण विखे पाटिल (भाजपा) हसन मुश्रीफ (राकांपा) चंद्रकांत पाटिल (भाजपा) गिरीश महाजन (भाजपा) गुलाबराव पाटिल (शिवसेना) गणेश नाइक (भाजपा) दादा भुसे (शिवसेना) संजय राठौड़ (शिवसेना) धनंजय मुंडे (राकांपा) मंगल प्रभात लोढ़ा (भाजपा) उदय सामंत (शिवसेना) जयकुमार रावल (भाजपा) पंकजा मुंडे (भाजपा) अतुल सावे (भाजपा) अशोक उइके (भाजपा) शंभूराज देसाई (शिवसेना) आशीष शेलार (भाजपा) दत्तात्रय भरणे (राकांपा) अदिति तटकरे (राकांपा) शिवेंद्रसिंह राजे भोसले (भाजपा) माणिकराव कोकाटे (राकांपा) जयकुमार गोरे (भाजपा) नरहरि झिरवाल (राकांपा) संजय सावकरे (भाजपा) संजय शिरसाट (शिवसेना) प्रताप सरनाईक (शिवसेना) भरत गोगावले (शिवसेना) मकरंद जाधव पाटिल (राकांपा) नितेश राणे (भाजपा) आकाश फुंडकर (भाजपा) बाबासाहेब पाटिल (राकांपा) प्रकाश अबितकर (शिवसेना)

महाराष्ट्र सरकार के राज्य मंत्री

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में जल्द होगा सभी विभागों का बंटवारा, जानिए देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट में किस मंत्री को कौन सा विभाग मिलेगा?

माधुरी मिसाल (भाजपा) आशीष जायसवाल (शिवसेना) पंकज भोयर (भाजपा) मेघना बोर्डिकर (भाजपा) इंद्रनील नाइक (राकांपा) योगेश कदम (शिवसेना)

Leave a comment