Maharashtra: बदलापुर घटना पर उद्धव ठाकरे ने किया ऐलान, 24 अगस्त को बंद रहेगा महाराष्ट्र, जानें कौनसी सेवाओं पर लगा प्रतिबन्ध

Maharashtra: बदलापुर घटना पर उद्धव ठाकरे ने किया ऐलान, 24 अगस्त को बंद रहेगा महाराष्ट्र, जानें कौनसी सेवाओं पर लगा प्रतिबन्ध, बदलापुर दुष्कर्म मामला अपडेट

भारत बंद के तीन दिन बाद, महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (MVA) ने ठाणे जिले के बदलापुर की घटना को लेकर 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने इस बारे में जानकारी दी। महाराष्ट्र बंद के दौरान राज्य में क्या-क्या खुलेगा और कौन-सी सेवाएं बंद रहेंगी...

Maharashtra News: महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (MVA) ने ठाणे जिले के बदलापुर स्थित एक विद्यालय में बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म के मामले के संदर्भ में 24 अगस्त को 'महाराष्ट्र बंद' का आह्वान किया है। यह निर्णय बुधवार को आयोजित एक बैठक में लिया गया। महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के सहयोगी दल शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र में लोग गहरे दुख और चिंता में हैं। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। बदलापुर की यह घटना किसी अन्य शहर में न दोहराई जाए, इसी उद्देश्य से एमवीए ने महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है।"

Maharashtra: बदलापुर घटना पर उद्धव ठाकरे ने किया ऐलान, 24 अगस्त को बंद रहेगा महाराष्ट्र, जानें कौनसी सेवाओं पर लगा प्रतिबन्ध

शरद पवार की अगुवाई वाली NCP (एसपी)-एससीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि यह सरकार असंवैधानिक है। उनके अनुसार, इस सरकार के कार्यकाल के दौरान अपराध में वृद्धि हुई है, जिससे महाराष्ट्र बंद की आवश्यकता महसूस हो रही है। वहीं, कांग्रेस नेता बाळासाहेब थोरात ने कहा कि हमने बदलापुर की घटना को गंभीरता से लिया है, और इसलिए 24 अगस्त को बंद का आह्वान किया गया है।

24 अगस्त को क्या रहेगा बंद ?   

इस विषय में सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। फिर भी, एहतियात के तौर पर स्कूलों और कॉलेजों के बंद रहने की संभावना है। चूंकि 24 अगस्त शनिवार है, इस दिन अधिकांश सरकारी संस्थानों में छुट्टियां होती हैं।

क्या बसें और मेट्रो रहेगी बंद ?

महाराष्ट्र सरकार ने अभी तक बसों और मेट्रो के संचालन को लेकर कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। सामान्य दिनों की तरह बसों और मेट्रो का संचालन जारी रहेगा। हालांकि, यदि किसी प्रकार की अराजकता की स्थिति उत्पन्न होती है, तो बसों और मेट्रो के संचालन को रोकने का निर्णय लिया जा सकता है।

Maharashtra: बदलापुर घटना पर उद्धव ठाकरे ने किया ऐलान, 24 अगस्त को बंद रहेगा महाराष्ट्र, जानें कौनसी सेवाओं पर लगा प्रतिबन्ध

क्या बैंक भी रहेंगे बंद ?

24 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के अनुसार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा, रविवार, राष्ट्रीय अवकाश और क्षेत्रीय छुट्टियों पर भी बैंक सेवाएं उपलब्ध नहीं रहती हैं।

आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने की अनुमति

आपको बता दें कि महाराष्ट्र बंद से तीन दिन पहले, अर्थात 21 अगस्त को, दलित और आदिवासी संगठनों ने भार     त बंद का आह्वान किया था। दरअसल, इन संगठनों का विरोध सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ था, जिसमें एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर को लागू करने की अनुमति दी गई थी।

Maharashtra: बदलापुर घटना पर उद्धव ठाकरे ने किया ऐलान, 24 अगस्त को बंद रहेगा महाराष्ट्र, जानें कौनसी सेवाओं पर लगा प्रतिबन्ध

दलित और आदिवासी संगठनों ने किया भारत बंद का आह्वान 

भारत बंद या महाराष्ट्र बंद का अर्थ है देश या राज्य की कुछ सेवाओं, जैसे कि बस, दुकानें, टैक्सी आदि को बंद करके विरोध प्रदर्शन करना। लोग यह कदम सरकार या किसी संस्था के सामने अपनी मांगें रखने के लिए उठाते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि संविधान के अनुच्छेद 19 (1 ) के तहत हर व्यक्ति को अपनी राय व्यक्त करने और शांतिपूर्वक विरोध करने का अधिकार प्राप्त है। इसका मतलब है कि लोग बिना हथियार के कहीं भी इकट्ठा होकर शांतिपूर्वक अपने विरोध को व्यक्त कर सकते हैं। इसलिए, कोई भी संस्था, संगठन या व्यक्ति 'भारत बंद' या किसी अन्य प्रकार के बंद का आह्वान कर सकता है।

क्या बंद या विरोध के कारण हो सकती है सजा ?

भारत बंद, महाराष्ट्र बंद या किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन के दौरान यदि हिंसा होती है या संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाता है, तो इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

 

Leave a comment