Manmohan Singh News: 'मनमोहन सिंह का अपमान', फडणवीस का गांधी परिवार पर निशाना, कहा- 'पाकिस्तान से ज्यादा अपमान भारत में हुआ... 

फडणवीस ने कांग्रेस पर वंशवाद और मनमोहन सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, और प्रणब मुखर्जी के अपमान का आरोप लगाया। कहा, गांधी परिवार से नहीं होने कारण कांग्रेस ने अनदेखी
Manmohan Singh News: 'मनमोहन सिंह का अपमान', फडणवीस का गांधी परिवार पर निशाना, कहा- 'पाकिस्तान से ज्यादा अपमान भारत में हुआ... 

 फडणवीस ने कांग्रेस पर वंशवाद और डॉ. मनमोहन सिंह के अपमान का आरोप लगाया। कहा, गांधी परिवार से नहीं होने के कारण मनमोहन सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और प्रणब मुखर्जी को भी अपमानित किया गया।  

Manmohan Singh News: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने कार्यकाल में 10 साल तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की और भारत को गंभीर आर्थिक संकट से उबारने में अहम भूमिका निभाई। उनके निधन पर पूरा देश शोक मना रहा है, लेकिन इसी बीच उनके नाम पर राजनीति भी तेज हो गई है।

फडणवीस का कांग्रेस पर वंशवाद का आरोप

Manmohan Singh News: 'मनमोहन सिंह का अपमान', फडणवीस का गांधी परिवार पर निशाना, कहा- 'पाकिस्तान से ज्यादा अपमान भारत में हुआ... 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर वंशवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने डॉ. मनमोहन सिंह का अपमान किया। फडणवीस ने एक्स पर लिखा, "भारत के महान अर्थशास्त्री और राजनेता, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरा देश शोक मना रहा है। लेकिन कांग्रेस उनके निधन के समय भी गंदी राजनीति कर रही है। यह दुखद है।"

‘गांधी परिवार से नहीं थे,...’ फडणवीस

फडणवीस ने दावा किया कि क्योंकि मनमोहन सिंह गांधी परिवार से नहीं आते थे, इसलिए कांग्रेस ने उनका अपमान किया। उन्होंने कहा, "हमने ऐसे कई मौके देखे हैं जब डॉ. मनमोहन सिंह को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने अपमानित किया, लेकिन कांग्रेस ने कभी उनके समर्थन में आवाज नहीं उठाई।"

कांग्रेस पर सीधा हमला

फडणवीस ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के अयोग्यता अध्यादेश (Disqualification Ordinance) को फाड़ दिया था। कई मौकों पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने उनका अपमान किया। सिर्फ मनमोहन सिंह ही नहीं, पीवी नरसिम्हा राव और प्रणब मुखर्जी जैसे बड़े नेताओं को भी अपमान का सामना करना पड़ा।"

पीवी नरसिम्हा राव और प्रणब मुखर्जी का जिक्र

Manmohan Singh News: 'मनमोहन सिंह का अपमान', फडणवीस का गांधी परिवार पर निशाना, कहा- 'पाकिस्तान से ज्यादा अपमान भारत में हुआ... 

फडणवीस ने कांग्रेस की वंशवादी राजनीति की आलोचना करते हुए कहा कि पीवी नरसिम्हा राव के पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में ले जाने से मना कर दिया गया। उन्होंने लिखा, "यह वंशवादी राजनीति लोकतंत्र और संविधान के सार के लिए खतरनाक है।"

'कांग्रेस की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरा'

फडणवीस ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि कांग्रेस ने बार-बार यह दिखाया है कि पार्टी गांधी परिवार के इर्द-गिर्द सिमटी हुई है और अपने ही वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करना भूल जाती है। उन्होंने वंशवादी राजनीति को लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया।

Leave a comment