Mann Ki Baat: पीएम मोदी की 2025 की पहली 'मन की बात', गणतंत्र दिवस पर विशेष चर्चा, जानिए क्या कहा 

'मन की बात' 2025 : पीएम मोदी ने 2025 की पहली 'मन की बात' में गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ, संविधान की महत्वता, और भारत की अंतरिक्ष सफलता पर चर्चा की।

पीएम मोदी आज 2025 की पहली 'मन की बात' में देशवासियों से चर्चा कर रहे हैं। यह कार्यक्रम आमतौर पर महीने के आखिरी रविवार को होता है, लेकिन गणतंत्र दिवस के कारण जल्दी हुआ।

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 के पहले 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया। यह कार्यक्रम इसका 118वां एपिसोड था, जिसमें प्रधानमंत्री ने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस बार का कार्यक्रम सामान्यत: महीने के आखिरी रविवार को होता है, लेकिन गणतंत्र दिवस के कारण इसे एक सप्ताह पहले किया गया। पीएम ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह वर्ष भारतीय गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ है, साथ ही संविधान लागू होने के 75 साल भी पूरे हो रहे हैं।

गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Mann Ki Baat: पीएम मोदी की 2025 की पहली 'मन की बात', गणतंत्र दिवस पर विशेष चर्चा, जानिए क्या कहा 

प्रधानमंत्री ने इस साल के गणतंत्र दिवस को विशेष बताते हुए कहा कि यह भारतीय गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ है। इस अवसर पर उन्होंने संविधान सभा के महान व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हमें हमारा पवित्र संविधान दिया। पीएम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर, राजेंद्र प्रसाद, शामा प्रसाद मुखर्जी के संविधान को लेकर दिए गए बयानों को साझा किया और उनकी आवाज सुनाई।

अंतरिक्ष में भारत की सफलता

पीएम मोदी ने भारत की बढ़ती अंतरिक्ष शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे वैज्ञानिक अंतरिक्ष में भारत का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय वैज्ञानिकों ने स्पेस में लोबिया अंकुरित किया है, जो भविष्य में सब्जियां उगाने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। 

Mann Ki Baat: पीएम मोदी की 2025 की पहली 'मन की बात', गणतंत्र दिवस पर विशेष चर्चा, जानिए क्या कहा 

इसके अलावा, पीएम ने SpaDeX (Space Docking Exercise) मिशन की सफलता का जिक्र किया, जिसमें दो भारतीय सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक जोड़कर (Docking) इतिहास रचा गया। इस उपलब्धि के साथ, भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद ऐसा करने वाला चौथा देश बन गया है, जो अंतरिक्ष में इस प्रकार की सफलता प्राप्त कर सका है।

Leave a comment