मार्क जुकरबर्ग ने मेटावर्स फंडिंग घटाई, Meta की रणनीति में होगा बड़ा बदलाव

Meta ने अपने मेटावर्स ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ के बजट में 30% तक कटौती की तैयारी की है। Reality Labs के बढ़ते नुकसान और AI पर फोकस के बीच मार्क जुकरबर्ग बदल रहे हैं।
मार्क जुकरबर्ग ने मेटावर्स फंडिंग घटाई, Meta की रणनीति में होगा बड़ा बदलाव

Meta अपने मेटावर्स प्रोजेक्ट के बजट में भारी कटौती की तैयारी कर रही है। Reality Labs के बढ़ते नुकसान और कमजोर बाजार प्रतिक्रिया के चलते कंपनी अब संसाधनों को AI प्रोजेक्ट्स की ओर शिफ्ट कर रही है, जिससे Meta की रणनीतिक दिशा बदल सकती है।

America: Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कंपनी के महत्वाकांक्षी ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ यानी मेटावर्स पर बड़ा फैसला ले लिया है। कंपनी अब इस प्रोजेक्ट के बजट में भारी कटौती करने जा रही है। कभी Meta का भविष्य समझा जाने वाला यह प्रोजेक्ट, जिसके चलते Facebook का नाम भी Meta रखा गया था, अब अपनी दिशा बदलते हुए दिखाई दे रहा है। 

मेटावर्स पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ रहा था और कंपनी उम्मीद के मुताबिक बाजार प्रतिस्पर्धा हासिल नहीं कर पा रही थी। इसी कारण Meta अब अपनी प्राथमिकताओं को दोबारा तय कर रही है और संसाधनों का पुनर्वितरण करने की योजना बना रही है।

मेटावर्स ग्रुप पर सबसे बड़ी कटौती

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के अंदर चल रही चर्चाओं में यह विचार किया जा रहा है कि अगले साल मेटावर्स ग्रुप के बजट में 30% तक कटौती की जा सकती है। इस ग्रुप में Meta Horizon Worlds और Quest VR यूनिट शामिल हैं, जो कंपनी के सबसे बड़े और महंगे प्रोजेक्ट्स में से एक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मेटावर्स पहल पर इतना भारी खर्च होने के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं।

कंपनी की 2026 की वार्षिक बजट योजना के तहत यह कटौती की जाएगी। आमतौर पर मार्क जुकरबर्ग सभी विभागों को लगभग 10% बजट कटौती का लक्ष्य देते हैं, लेकिन इस बार मेटावर्स डिवीजन को कहीं ज्यादा कटौती के लिए कहा गया है। यह संकेत है कि कंपनी अब इस तकनीक को उतना संभावनाओं भरा नहीं मान रही जितना पहले समझा जा रहा था।

VR यूनिट पर गहराता दबाव

मार्क जुकरबर्ग ने मेटावर्स फंडिंग घटाई, Meta की रणनीति में होगा बड़ा बदलाव

रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे अधिक कटौती Meta के Virtual Reality (VR) ग्रुप पर होने की उम्मीद है। मेटावर्स के ज्यादातर खर्च इसी ग्रुप पर होते रहे हैं। Quest VR हेडसेट्स और अन्य हार्डवेयर प्रोडक्ट्स को विकसित करने में भारी निवेश किया गया, लेकिन इसके बावजूद बाजार में इनकी मांग उम्मीद के अनुरूप नहीं रही।

इसके साथ ही संसाधनों की कमी के कारण कंपनी जनवरी से छंटनी भी कर सकती है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय अभी नहीं लिया गया है। पहले से ही Meta अपनी वर्कफोर्स में कई दौर की कटौती कर चुकी है, और यदि यह नई छंटनी लागू होती है तो मेटावर्स डिवीजन पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है।

Reality Labs डिवीजन का भारी नुकसान

Meta का पूरा मेटावर्स प्रयास Reality Labs डिवीजन के तहत संचालित होता है। यह टीम VR हेडसेट्स, AR ग्लासेज और अन्य immersive hardware पर काम करती है। 2021 की शुरुआत से अब तक यह डिवीजन 70 बिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान झेल चुका है। यह नुकसान लगातार बढ़ रहा था और कंपनी के वित्तीय ढांचे पर भारी दबाव डाल रहा था।

क्यों हो रही है इतनी बड़ी कटौती

एक बड़े कारण के रूप में मार्क जुकरबर्ग का AI पर जोर देना सामने आया है। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने सार्वजनिक तौर पर AI मॉडल, AI चैटबॉट्स और AI-आधारित hardware जैसे Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेज पर अधिक ध्यान दिया है। कंपनी की earnings calls में मेटावर्स का जिक्र लगभग बंद हो चुका है।

Meta अब अपने संसाधनों को उन प्रोजेक्ट्स की ओर ले जाना चाहता है जहाँ उसे तत्काल बाजार प्रतिस्पर्धा और विकास की संभावना दिखाई देती है। AI प्रोजेक्ट्स जैसे Llama, Meta AI, AI Glasses और Chatbots पिछले एक साल में तेजी से लोकप्रिय हुए हैं, जबकि मेटावर्स का क्रेज धीरे-धीरे कम होता दिखाई दे रहा है।

Leave a comment