Mark Wood: चोटों से परेशान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने दिए संन्यास के संकेत, कहा- 'अब दूसरे विकल्पों पर भी सोच रहा हूं'

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड चोटों से परेशान हैं और उन्होंने संन्यास लेने का इशारा किया। जानें क्या कहा वुडल ने और अब उनके करियर पर क्या असर पड़ सकता है।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज Mark Wood ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने भविष्य को लेकर चिंता जताई है। लगातार चोटों से जूझ रहे इस अनुभवी गेंदबाज ने संकेत दिए हैं कि अगर उनकी फिटनेस में सुधार नहीं हुआ तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर विचार कर सकते हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंटरनेशनल क्रिकेट में कई तेज गेंदबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में धमाकेदार प्रदर्शन कर खूब सुर्खियां बटोरी, लेकिन लगातार चोटों के चलते लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टिक नहीं पाए। ऐसे ही कई खिलाड़ियों का करियर अचानक ही समाप्त हो गया। अब इसी सूची में मार्क वुड का नाम भी जुड़ सकता है। उन्होंने हाल ही में एक बयान में संकेत दिए हैं कि वह अब क्रिकेट से अलग अपने जीवन में अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं।

लगातार चोटों ने बढ़ाई चिंता

तेज गेंदबाजों के लिए फिट रहना हमेशा बड़ी चुनौती माना जाता है, और मार्क वुड का करियर भी इसी समस्या से प्रभावित रहा है। वह कई बार सर्जरी और लंबी रिकवरी प्रक्रिया से गुजर चुके हैं। इंग्लैंड के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान खेले गए एशेज सीरीज में वुड ने वापसी की थी, लेकिन पहले टेस्ट में सिर्फ कुछ ओवर गेंदबाजी करने के बाद ही चोट के कारण उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा। इस घटना के बाद से उनकी फिटनेस को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

'अब दूसरी चीजों के बारे में भी सोच रहा हूं' - वुड 

ब्रिटिश मीडिया से बातचीत में मार्क वुड ने कहा कि अब वह अपने करियर के ऐसे दौर में हैं जहां हर फैसला बहुत सोच-समझकर लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि

'मैं धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा हूं। अगर मैं ज्यादा जोर लगाऊं तो मेरा करियर खत्म भी हो सकता है। हर कुछ हफ्तों में मुझे विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच करानी पड़ती है। अब मैंने अपने जीवन में दूसरे विकल्पों के बारे में भी सोचना शुरू कर दिया है।'

वुड ने बताया कि वह फिलहाल पॉडकास्ट, कोचिंग और अन्य क्रिकेट से जुड़े कामों में भी रुचि ले रहे हैं, ताकि भविष्य में अगर खेलना संभव न हो तो उनके पास विकल्प मौजूद हों।

लंबा लेकिन चोटों से प्रभावित करियर

मार्क वुड ने 2015 में इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और अपनी तेज गति और आक्रामक गेंदबाजी के कारण जल्द ही टीम के अहम सदस्य बन गए। उन्होंने अब तक

  • 38 टेस्ट मैचों में 119 विकेट
  • 70 वनडे में 80 विकेट
  • 38 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 54 विकेट

लिए हैं। वुड की खासियत उनकी 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार रही है, जिसने उन्हें दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में शामिल किया।

Leave a comment