Mehul Choksi: 13,500 करोड़ के PNB घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जल्द लाया जाएगा भारत

PNB घोटाले के 13,500 करोड़ के मास्टरमाइंड मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही उसे भारत लाया जाएगा। जानें ताजा अपडेट, गिरफ्तारी
Mehul Choksi: 13,500 करोड़ के PNB घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जल्द लाया जाएगा भारत

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को आखिरकार बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। पीएनबी घोटाले में हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में भारत को उसकी लंबे समय से तलाश थी। बताया जा रहा है कि भारत द्वारा किए गए प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद बेल्जियम सरकार ने यह कार्रवाई की। 

Mehul Choksi Arrested in Belgium: 13,500 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में फरार चल रहा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी आखिरकार बेल्जियम में कानून के शिकंजे में आ गया है। भारत से भागने के सात साल बाद, उसे बेल्जियम के एंटवर्प शहर में गिरफ्तार किया गया। सीबीआई के अनुरोध पर हुई इस कार्रवाई से भारत में उसके प्रत्यर्पण की उम्मीदें तेज़ हो गई हैं। चोकसी लंबे समय से अलग-अलग देशों में छिपता फिर रहा था, लेकिन इस बार वह बेल्जियम में पत्नी प्रीति चोकसी के साथ पकड़ा गया।

एंटवर्प में फर्जी दस्तावेजों के सहारे छिपा था चोकसी

Mehul Choksi: 13,500 करोड़ के PNB घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जल्द लाया जाएगा भारत

सूत्रों के अनुसार, मेहुल चोकसी बेल्जियम के एंटवर्प शहर में अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ 'एफ रेजिडेंसी कार्ड' के आधार पर रह रहा था। प्रीति के पास बेल्जियम की नागरिकता है और चोकसी ने भी उसी का सहारा लेकर वहां शरण ली थी। चोकसी बेल्जियम के रास्ते मेडिकल इलाज के नाम पर स्विट्जरलैंड भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही उसे पुलिस ने दबोच लिया।

दो अरेस्ट वारंट के आधार पर हुई गिरफ्तारी

बेल्जियम की पुलिस ने मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी मुंबई की विशेष कोर्ट द्वारा जारी किए गए दो अरेस्ट वारंट के आधार पर की। ये वारंट 23 मई 2018 और 15 जून 2021 को जारी किए गए थे। गिरफ्तारी के बाद चोकसी फिलहाल जेल में बंद है और बेल्जियम की कोर्ट में जमानत की मांग कर सकता है, जिसमें वह खराब स्वास्थ्य का हवाला दे सकता है।

भारत ने मांगा जल्द प्रत्यर्पण

Mehul Choksi: 13,500 करोड़ के PNB घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जल्द लाया जाएगा भारत

भारत सरकार ने बेल्जियम प्रशासन से अनुरोध किया है कि मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। सूत्रों की मानें तो भारत की ओर से आवश्यक दस्तावेज और कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है ताकि इस घोटाले के मुख्य आरोपी को भारत लाकर न्याय के कटघरे में खड़ा किया जा सके।

मेहुल चोकसी ने अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ मिलकर PNB से 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। यह मामला जनवरी 2018 में सामने आया था, लेकिन उससे पहले ही चोकसी और नीरव मोदी देश छोड़ चुके थे। चोकसी पहले एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता लेकर वहां बस गया था। साल 2021 में वह क्यूबा भागने की कोशिश करते हुए डोमिनिका में भी पकड़ा गया था।

Leave a comment