अगर आप Windows 10 इस्तेमाल कर रहे हैं और Microsoft Office के लेटेस्ट फीचर्स का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए मायूसी भरी हो सकती है। Microsoft ने साफ कर दिया है कि अगस्त 2026 के बाद Windows 10 यूजर्स को Office ऐप्स में कोई भी नया फीचर नहीं मिलेगा। इसका सीधा अर्थ है कि लेटेस्ट Office फीचर्स के लिए अब Windows 11 पर अपग्रेड करना जरूरी हो जाएगा।
क्यों लिया Microsoft ने यह फैसला?
Microsoft का यह कदम यूजर्स को Windows 11 पर लाने की रणनीति का हिस्सा है। कंपनी चाहती है कि जो यूजर्स अभी भी पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहे हैं, वे अपग्रेड कर लें ताकि सिक्योरिटी और परफॉर्मेंस के लिहाज से सभी आधुनिक टूल्स का सही अनुभव लिया जा सके। हालांकि, सिक्योरिटी अपडेट्स Windows 10 यूजर्स को अक्टूबर 2028 तक मिलते रहेंगे, लेकिन नए फीचर्स नहीं।
किन यूजर्स पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर?
Microsoft 365 Personal और Family यूजर्स को अगस्त 2026 के बाद Office के नए फीचर्स नहीं मिलेंगे। उनका वर्जन 2608 पर ही फ्रीज हो जाएगा।
एंटरप्राइज यूजर्स के लिए यह बदलाव अक्टूबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच लागू होगा, यह उनके Update Channel पर निर्भर करेगा।
कोई भी सब्सक्रिप्शन हो, सभी यूजर्स को वर्जन 2608 के बाद फीचर्स नहीं मिलेंगे।
Microsoft का रुख साफ: Windows 11 है समाधान
Microsoft ने स्पष्ट कर दिया है कि Windows 10 यूजर्स को अब नए Office फीचर्स चाहिए तो Windows 11 पर अपग्रेड करें।
जो यूजर्स अपग्रेड नहीं करेंगे, उन्हें सिर्फ ट्रबलशूटिंग सपोर्ट मिलेगा, वो भी सीमित। Microsoft सपोर्ट स्टाफ पहले ही यूजर्स को चेतावनी देने लगे हैं कि "तकनीकी समाधान सीमित या अनुपलब्ध हो सकते हैं।"
लेटेस्ट Office फीचर्स के लिए क्या करना होगा?
- Windows 11 पर अपग्रेड करें।
- Windows 11 में Microsoft 365 के सभी नए अपडेट और फीचर्स मिलते रहेंगे।
- जिनके सिस्टम Windows 11 सपोर्ट नहीं करते, उनके लिए Microsoft ने कुछ प्रोत्साहन भी दिए हैं, जैसे:
- Windows Backup इनेबल करने पर फ्री एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट।
- प्रति डिवाइस $30 भुगतान पर सिक्योरिटी एक्सटेंशन।
Microsoft क्यों कर रहा ऐसा?
जो यूजर्स किसी कारण Windows 11 पर अपग्रेड नहीं करना चाहते या नहीं कर सकते, उनके लिए Office Web Apps एक विकल्प रहेंगे। Office Web Apps में नए फीचर्स मिलते रहेंगे, लेकिन डेस्कटॉप वर्जन अगस्त 2026 के बाद स्थिर यानी फिक्स हो जाएगा। हाल ही में Windows 11 ने Windows 10 को पछाड़कर दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला डेस्कटॉप OS बना लिया है।
Microsoft इसी मोमेंटम को बनाए रखना चाहता है ताकि अधिकतर यूजर्स एक ही अपग्रेडेड और सिक्योर प्लेटफॉर्म पर रहें। लेटेस्ट Office टूल्स और फीचर्स के लिए Windows 11 अब अनिवार्य हो गया है।