Mosam Update: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में शीतलहर, यूपी में भारी बारिश की संभावना, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। यूपी में भारी बारिश की संभावना है। जानें आपके शहर का मौसम अपडेट, भारत मौसम विज्ञान विभाग
Mosam Update: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में शीतलहर, यूपी में भारी बारिश की संभावना, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश के बाद ठंड में तेज़ी आई है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हुई है, जिससे इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई हैं।

Mosam Update: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में शीतलहर, यूपी में भारी बारिश की संभावना, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

मौसम: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड में अचानक बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली में इस समय कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है, और मौसम विभाग ने आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट विशेष रूप से दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए है, जहां बारिश, ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट हो सकती हैं। 

इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से स्थिति और भी कठिन हो गई है, जिससे इन क्षेत्रों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही हैं।

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?   

Mosam Update: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में शीतलहर, यूपी में भारी बारिश की संभावना, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि अगले सप्ताह तक दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में ठंडा और शुष्क मौसम बना रहेगा। उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में आज से शीतलहर के शुरू होने की संभावना जताई गई है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में 29-30 दिसंबर के दौरान देर रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की आशंका हैं।

देश के इन हिस्सों में ठंड का कहर 

Mosam Update: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में शीतलहर, यूपी में भारी बारिश की संभावना, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इस समय घना कोहरा छाया हुआ है, खासकर सुबह और शाम के समय। कोहरे के कारण इन क्षेत्रों में ड्राइविंग करना मुश्किल हो सकता है, और इससे ठंड का अहसास भी ज्यादा हो गया है। राजस्थान के माउंट आबू में तापमान में 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम और बिगड़ सकता है और ठंडी हवाएं और बारिश की संभावना बनी रहेगी। 

इस स्थिति के चलते दिल्ली और एनसीआर सहित अन्य हिस्सों में ठंड बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को अधिक सर्दी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली का मौसम ठंडा रहेगा, जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं।

यूपी में बारिश का अलर्ट 

Mosam Update: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में शीतलहर, यूपी में भारी बारिश की संभावना, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। रविवार को राज्य के विभिन्न इलाकों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी गई थी, जहां बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बादल गरजने का भी अलर्ट जारी किया गया। इस मौसम के बदलाव से बनारस में भी कोहरे की सफेद चादर फैल गई है, और बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई हैं। 

Leave a comment