Mumbai Fire News: भाजपा के दक्षिण मुंबई कार्यालय में लगी भयंकर आग, नहीं हुई जनहानि

मुंबई हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, महाराष्ट्र हिंदी न्यूज़, बंगाल हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

दक्षिण मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में रविवार (२१ अप्रेल) को अचानक से भयंकर आग लग गई। हालांकि इस घटना में कोई भी व्यक्ति के जख्मी होने की सूचना नहीं मिली हैं।

Mumbai Fire News: भाजपा के दक्षिण मुंबई कार्यालय में लगी भयंकर आग, नहीं हुई जनहानि

मुंबई: दक्षिण मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रविवार (२१ अप्रेल) को अचानक से भयंकर आग लग गई। फायर ब्रिगेड अधिकारी ने Subkuz.com को बताया कि आग शाम 4:36 बजे के करीब लगी थी. घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और 10-15 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। एक अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आग केवल बिजली के तारों तक ही सीमित रही, उससे आगे बढ़ने से पहले उसे बुझा दिया गया। इस आगजनी में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और न ही कोई व्यक्ति जख्मी हुआ हैं।

रविवार शाम को लगी थी आग

Mumbai Fire News: भाजपा के दक्षिण मुंबई कार्यालय में लगी भयंकर आग, नहीं हुई जनहानि

नगर निगम अधिकारियों प्रवीण कुमार ने बताया कि रविवार शाम 4:30-5:00 के करीब मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में अचानक से भीषण आग लगने की सूचना मिली थी। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय दक्षिण मुंबई के नरीमन पॉइंट क्षेत्र में एलआईसी (Life Insurance Corporation of India) प्रधान कार्यालय के जस्ट सामने, जीवन बीमा मार्ग पर बनाया गया हैं।

10 मिनट में बुझा दी गई आग

Mumbai Fire News: भाजपा के दक्षिण मुंबई कार्यालय में लगी भयंकर आग, नहीं हुई जनहानि

भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में अचानक से लगी आग की सूचना मिलने के बाद, मुंबई पुलिस, बेस्ट और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी - Bombay Municipal Corporation) वार्ड कर्मचारी सहित कई एजेंसियां तुरंत ​​घटनास्थल पर पहुंच गई। अधिकारियों ने बताया कि सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग बुझाने में जुट गए। दमकल कर्मियों ने फुर्ती से काम करते हुए मात्र 10-15 मिनट में आग को पूरी तरह सफलतापूर्वक बुझा दिया गया।

Leave a comment