मुंबई में मानसून की एंट्री से मचा हड़कंप, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

मुंबई में 75 साल बाद समय से पहले मानसून पहुंचा। भारी बारिश से रेड अलर्ट जारी, अगले दो दिनों तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला। जानें पूरी जानकारी।
मुंबई में मानसून की एंट्री से मचा हड़कंप, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

मुंबई में 75 साल बाद मानसून तय समय से 15 दिन पहले पहुंचा। भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी। अगले दो दिनों तक मुंबई और कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी।

Mumbai: मुंबई में इस साल का मानसून सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए तय समय से 15 दिन पहले ही पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सोमवार, 26 मई को मुंबई में दस्तक दी। यह बीते 75 सालों में पहली बार हुआ है कि मानसून ने अपने तय समय से इतना पहले एंट्री की हो। आमतौर पर मुंबई में मानसून के पहुंचने की तारीख 11 जून होती है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज कुछ अलग ही रहा।

IMD की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि 75 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि मुंबई में मानसून इतनी जल्दी आया है। इसके साथ ही मुंबई में जोरदार बारिश भी शुरू हो गई है, जिससे शहर में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में अलर्ट

आईएमडी के पुणे संभाग के प्रमुख एस.डी. सनप ने जानकारी दी कि इस बार मानसून ने महाराष्ट्र में तय समय से पहले दस्तक दी है। उन्होंने बताया कि मानसून की रेखा इस समय मुंबई से लेकर पुणे, सोलापुर और पूर्वी दिशा में फैली हुई है। अगले दो दिनों तक महाराष्ट्र के कोंकण और गोवा के अधिकतर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। घाट इलाकों में भी ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

मुंबई में मानसून की एंट्री से मचा हड़कंप, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक मुंबई और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश जारी रहेगी। इसके बाद बारिश की तीव्रता कुछ कम हो सकती है। हालांकि, इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रेड अलर्ट के बाद एकनाथ शिंदे की चेतावनी

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बारिश के हालात को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि मुंबई में भारी बारिश को देखते हुए 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है। हमारा लक्ष्य है कि इस बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि न हो। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

मुंबई में मानसून की एंट्री से मचा हड़कंप, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

एकनाथ शिंदे ने कहा कि बारिश के दौरान किसी भी अनहोनी से बचने के लिए सभी विभागों को अलर्ट किया गया है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और बारिश के दौरान सतर्कता बरतें।

बारिश के असर से मुंबई में जनजीवन प्रभावित

मुंबई में तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। लोकल ट्रेनों और सड़क यातायात पर भी असर पड़ा है। कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, तो कुछ देरी से चल रही हैं। सड़कों पर पानी भर जाने की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ गई है।

स्कूल और दफ्तरों में भी बारिश का असर दिखने लगा है। कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी है ताकि उन्हें दफ्तर पहुंचने में दिक्कत न हो।

Leave a comment