Murder in Prayagraj: महिला की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या, बॉडी देखकर कांप गए लोग, तहकीकात में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, गोरखपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

प्रतापगढ़ के बाघराय में रहने वाले हरिश्चंद्र कुमार यादव की बेटी रिंकी कुमारी यादव की शादी कई साल पहले खुल्दाबाद के निवासी संजय कुमार के साथ हुई थी। देर रात तक अपनी बहन के घर कार्यक्रम में नहीं पहुंची तो घरवाले उसकी खोजबीन करने में जुट गए मगर उसका कुछ भी पता नहीं चला। 

कल्याणपुर: वाराणसी के एक निजी अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी 35 वर्षीय रिंकी कुमारी यादव की मंगलवार (२३ अप्रेल) रात को जोगीपुर गांव में ईंट-पत्थर से बुरी तरह सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह खून से लथपथ महिला की बॉडी को देखकर लोग कांप गए। बताया गया कि मंगलवार को वह अपनी बहन सोनी देवी निवासी अरूआंव होलागढ़ के घर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रही थी।

जानकारी के मुताबिक घटना कि सूचना मिलने के बाद डीसीपी (डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस), एसीपी (असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस) और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी। पति संजय कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कत्ल किसने और क्यों किया? इस बात की पुलिस तहकीकात कर रही हैं।

बहन के घर जा रही थी रिंकी

Murder in Prayagraj: महिला की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या, बॉडी देखकर कांप गए लोग, तहकीकात में जुटी पुलिस

Subkuz.com को जानकारी देते हुए एक व्यक्ति ने बताया कि प्रतापगढ़ के बाघराय के रहने वाले हरिश्चंद्र यादव की बेटी रिंकी कुमारी यादव का विवाह खुल्दाबाद में रहने वाले संजय कुमार के साथ हुआ था। रिंकी लगभग ढाई-तीन साल से वाराणसी के एक अस्पताल में नौकरी करती थी और वहीं पर किराये के मकान में रहती थी। मंगलवार को वह अरूआंव होलागढ़ में रहने वाली अपनी बहन सोनी यादव के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रही थी।

बताया कि देर रात हो जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंची तो बहन और उसके घरवाले उसकी खोजबीन करने में लग गए, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह जोगी गांव के पास एक महिला का शव देख ग्रामीण कांप उठे। सूचना मिलना के बाद सोनी समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान रिंकी के रूप में हुई। एसीपी उदय कुमार प्रताप, इंस्पेटर राघवेंद्र कुमार सिंह, फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात सुरु की गई।

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल

Murder in Prayagraj: महिला की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या, बॉडी देखकर कांप गए लोग, तहकीकात में जुटी पुलिस

अधिकारी ने बताया कि रिंकी की मौत की जानकारी के बाद गांव पहुंचे बच्चे विकास कुमार, प्रियांशी और दिव्या कुमारी रोते-बिलखते रहे। पति संजय कुमार भी गुमसुम से कोने में बैठ गए। छानबीन में जुटी पुलिस ने अनुमान लगाया कि इस वारदात को अंजाम देने में किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति का भी हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। डीसीपी गंगानगर अभिषेक कुमार भारती ने कहां कि महिला की सिर कूंचकर बेरहमी से हत्या की गई है। जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

 

Leave a comment