नागौर के मेड़ता में सराफा कारोबारी की चाकू से हत्या, दो कारीगर गंभीर घायल

नागौर के मेड़ता शहर में देर रात बदमाशों ने सराफा कारोबारी पंकज सोनी की चाकू से हत्या कर दी। हमले में दो कारीगर गंभीर घायल, बाजार बंद।
नागौर के मेड़ता में सराफा कारोबारी की चाकू से हत्या, दो कारीगर गंभीर घायल

मेड़ता शहर में आधी रात को दो बदमाशों ने सराफा कारोबारी की चाकू से हत्या कर दी। दो कारीगर गंभीर घायल हुए हैं। घटना के विरोध में सराफा व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है।

Rajasthan: नागौर जिले के मेड़ता शहर में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो बदमाशों ने सराफा कारोबारी पर अचानक चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के दौरान उसे बचाने आए उसके दो कारीगरों पर भी बदमाशों ने बेरहमी से हमला किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गुस्साए सराफा कारोबारियों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद रखने का ऐलान किया है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

दुकान में बैठे थे कारोबारी और कारीगर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह वारदात रात करीब 12:30 बजे की है। मृतक की पहचान जैतारण चौकी क्षेत्र निवासी पंकज सोनी (40) के रूप में हुई है, जिनकी मेड़ता शहर के ब्रह्मपुरी इलाके में सराफा की दुकान है। घटना के समय पंकज सोनी अपनी दुकान में बैठे थे, जहां दो कारीगर भी उनके साथ थे।

नागौर के मेड़ता में सराफा कारोबारी की चाकू से हत्या, दो कारीगर गंभीर घायल

अचानक चाकू लिए दो हमलावर दुकान में दाखिल हुए और बिना चेतावनी वार करने लगे। बदमाशों ने पंकज सोनी पर लगातार चाकू से वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब दोनों कारीगर उन्हें बचाने के लिए आगे आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। दोनों कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को अजमेर किया गया रेफर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों कारीगरों को अजमेर रेफर किया गया है।

वारदात के बाद से ब्रह्मपुरी और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों में डर और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

स्वर्णकार समाज व्यापार संघ के अध्यक्ष धर्मीचंद सोनी ने बताया कि इस हत्या के विरोध में मंगलवार को मेड़ता शहर की सभी सराफा दुकानें बंद रखी जाएंगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। मेड़ता डीएसपी रामकरण सिंह मलिंडा ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Leave a comment