National Games 2025: राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के एथलीट ने किया कमाल, मंगलवार को गोल्ड की हैट्रिक के साथ पहुंची मेडल टैली में 7वें पायदान पर

राष्ट्रीय खेल 2025 में उत्तराखंड के एथलीट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को गोल्ड की हैट्रिक लगाई। इस उपलब्धि के साथ उत्तराखंड मेडल टैली में 7वें स्थान

नेशनल गेम्स में उत्तराखंड के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। बीते मंगलवार को उत्तराखंड के एथलीटों ने गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगाकर खेल प्रेमियों को गर्व महसूस कराया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: उत्तराखंड के एथलीटों ने राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगा दी। मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीतकर राज्य की कुल पदक संख्या 85 तक पहुंच गई। जूडो, कयाकिंग और कैनोइंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया। इस बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उत्तराखंड का खेलों में दबदबा बढ़ता जा रहा हैं।

उत्तराखंड ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

National Games 2025: राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के एथलीट ने किया कमाल, मंगलवार को गोल्ड की हैट्रिक के साथ पहुंची मेडल टैली में 7वें पायदान पर

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में आयोजित जूडो महिला स्पर्धा (63 किलोग्राम भार वर्ग) में उत्तराखंड की उन्नति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मध्य प्रदेश की हिमांशी को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्नति ने अपने बेहतरीन दांव-पेंच से मुकाबले पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा और प्रदेश के लिए 20वां स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया।

पुरुष वर्ग के 1000 मीटर हीट कयाकिंग में उत्तराखंड के प्रभात कुमार ने भी गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। वहीं, महिला वर्ग में मीरा दास ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस शानदार उपलब्धि के साथ उत्तराखंड की कुल पदक संख्या 85 तक पहुंच गई, जिससे राज्य के खिलाड़ियों का दबदबा राष्ट्रीय खेलों में लगातार बढ़ता जा रहा हैं।

* 20 किलोमीटर पुरुष रेस वॉक – सूरज पंवार ने सिल्वर मेडल जीता।
* 10 किलोमीटर महिला रेस वॉक – शालिनी नेगी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
* 800 मीटर पुरुष दौड़ – अन्नु कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीता।
* जिमनास्टिक प्रतियोगिता में उदित चौहान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
* हैंडबॉल टीम स्पर्धा में उत्तराखंड की टीम नेब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

उत्तराखंड मेडल टैली में पहुंची 7वें पायदान पर 

National Games 2025: राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के एथलीट ने किया कमाल, मंगलवार को गोल्ड की हैट्रिक के साथ पहुंची मेडल टैली में 7वें पायदान पर

उत्तराखंड के एथलीटों ने राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। मंगलवार (11 फरवरी) तक प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुल 85 पदक अपने नाम कर लिए हैं। इस उपलब्धि के साथ उत्तराखंड मेडल टैली में 7वें स्थान पर बना हुआ है। मेडल टैली में सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (SSCB) शीर्ष स्थान पर काबिज है। मंगलवार तक SSCB के नाम कुल 97 मेडल हो चुके हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा 146 मेडल महाराष्ट्र के खाते में हैं, लेकिन अधिक गोल्ड मेडल जीतने के कारण SSCB पहले स्थान पर है। उत्तराखंड के मेडल की संख्या इस प्रकार हैं।
* गोल्ड मेडल- 20
* सिल्वर मेडल- 30
* ब्रॉन्ज मेडल- 35
* कुल मेडल 85

Leave a comment