नेपाल के पीएमओ का 6 महीने बाद पहला पोस्ट, पीएम मोदी को स्नेहपूर्ण संदेश और शुभकामनाओं के लिए दिया धन्यवाद

नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने 6 महीने बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट साझा किया। पीएम मोदी को स्नेहपूर्ण संदेश और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया गया।
नेपाल के पीएमओ का 6 महीने बाद पहला पोस्ट, पीएम मोदी को स्नेहपूर्ण संदेश और शुभकामनाओं के लिए दिया धन्यवाद

नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने अक्टूबर 2025 के बाद अपना पहला पोस्ट किया है। इस पोस्ट में नेपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने की अपनी उत्सुकता जाहिर की है।

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने अक्टूबर 2025 के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में नेपाल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके स्नेहपूर्ण संदेश और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। पोस्ट में नेपाल ने लिखा, 

'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपके स्नेही शब्दों और हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं हमारे दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों को आगे बढ़ाने और अपने लोगों की समृद्धि के लिए आपके साथ निकटता से काम करने के लिए उत्सुक हूं।'

यह पोस्ट खास महत्व रखती है क्योंकि यह छह महीने के लंबे अंतराल के बाद नेपाल पीएमओ की ओर से पहला आधिकारिक संदेश है, जिसमें भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की उत्सुकता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

पीएम मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री को दी बधाई

नेपाल के पीएमओ का 6 महीने बाद पहला पोस्ट, पीएम मोदी को स्नेहपूर्ण संदेश और शुभकामनाओं के लिए दिया धन्यवाद

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को नेपाल में प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण पर बधाई दी थी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया था, "नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर श्री बालेंद्र शाह जी को हार्दिक बधाई। आपकी नियुक्ति नेपाल के लोगों द्वारा आपके नेतृत्व में रखे गए विश्वास को दर्शाती है। मैं भारत-नेपाल के मित्रता और सहयोग को और नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए आपके साथ निकटता से काम करने के लिए उत्सुक हूँ, ताकि हमारे दोनों देशों के लोगों को लाभ मिल सके।

पीएम मोदी के संदेश और नेपाल पीएमओ की प्रतिक्रिया ने संकेत दिया है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

भारत-नेपाल संबंधों की महत्ता

नेपाल और भारत के संबंध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से गहरे जुड़े हुए हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे में सहयोग का लंबा इतिहास है। वर्तमान में भी दोनों देश कई परियोजनाओं पर सहयोग कर रहे हैं, जिनमें हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स, सीमा पार यातायात और आपदा प्रबंधन शामिल हैं।

नेपाल पीएमओ के पोस्ट से यह संकेत मिलता है कि नई सरकार भारत के साथ मजबूत और स्थिर संबंध बनाने की दिशा में गंभीर है। बालेंद्र शाह के नेतृत्व में नेपाल भारत के साथ आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सहयोग को बढ़ावा देना चाहता है।

Leave a comment