Columbus

नेपाल की तरह मेडागास्कर में भी Gen-Z ने बदली सत्ता, आंदोलन के बाद राष्ट्रपति का पलायन

नेपाल की तरह मेडागास्कर में भी Gen-Z ने बदली सत्ता, आंदोलन के बाद राष्ट्रपति का पलायन

मेडागास्कर में पानी की कमी को लेकर जेन-जी के व्यापक विरोध प्रदर्शन (protest) के बाद राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना देश छोड़कर भाग गए हैं। विपक्ष, सेना और विदेशी राजनयिकों ने उनके पलायन की पुष्टि की है। नेपाल के बाद यह दूसरी बार है जब जेन-जी ने सत्ता परिवर्तन की कोशिश की है।

Madagascar: नेपाल के बाद अब अफ्रीकी देश मेडागास्कर (Madagascar) में भी जेन-जी (Gen-Z) पीढ़ी ने सत्ता के खिलाफ बगावत कर दी है। पानी की कमी और सरकार की लापरवाही के खिलाफ शुरू हुआ यह आंदोलन अब तख्तापलट (coup) में बदल गया है। भारी प्रदर्शन और सेना के एक हिस्से के समर्थन के बाद राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना देश छोड़कर भाग गए हैं। विपक्ष, सेना और विदेशी राजनयिकों ने उनके भागने की पुष्टि की है।

नेपाल के बाद अफ्रीकी देश में विरोध प्रदर्शन

नेपाल के बाद मेडागास्कर में जेन-जी बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतर आए और धरना प्रदर्शन (sit-in) शुरू कर दिया। पानी की कमी और बिजली संकट को लेकर युवाओं का गुस्सा फूटा और वे सरकार से इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसी बीच राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना देश छोड़कर भाग गए।

नेता प्रतिपक्ष ने दी जानकारी

विपक्ष के नेता सितेनी ने बताया कि रविवार को सेना की एक टुकड़ी भी जेन-जी प्रदर्शनकारियों के साथ जुड़ गई, जिसके बाद राष्ट्रपति एंड्री देश छोड़कर चले गए। सितेनी ने कहा कि राष्ट्रपति के जाने की सूचना मिलने पर उन्होंने राष्ट्रपति भवन के स्टाफ से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि की कि एंड्री किसी को बिना सूचना दिए देश से रवाना हो गए। राष्ट्रपति भवन ने अभी तक औपचारिक बयान नहीं दिया है।

राष्ट्रपति का संदेश

सोमवार देर रात फेसबुक पर लोगों को संबोधित करते हुए एंड्री ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किसी सुरक्षित जगह पर चले गए हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि वे कहां हैं। उनका कहना है कि वे मेडागास्कर को बर्बाद नहीं होने देंगे। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति एंड्री फ्रांस के सैन्य विमान में बैठकर देश से गए हैं। मेडागास्कर पहले फ्रांस की कॉलोनी (colony) था। हालांकि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।

क्या है प्रदर्शन की वजह

नेपाल और केन्या में जेन-जी आंदोलन को देखते हुए 25 सितंबर को मेडागास्कर के युवाओं ने पानी और बिजली की कमी का हवाला देते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। सेना ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया, जिससे राष्ट्रपति एंड्री की स्थिति और कमजोर हो गई। प्रदर्शनकारी लगातार राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

Leave a comment