New Car Launch: नई जेनरेशन BMW 5 Series LWB सेडान कार ने भारत में की एंट्री, 72.90 लाख रुपये हैं कीमत, जानिए गाड़ी के फीचर्स

इंडिया हिंदी न्यूज़, स्टॉक मार्केट, अमेरिका हिंदी न्यूज़, देश की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़, ऑटोमोबाइल, हरियाणा न्यूज़, न्यूज़

लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी BMW ने भारतीय बाजार में नई जेनरेशन वाली 5 Series सेडान कार लॉन्च कर दी है। कंपनी द्वारा लॉन्च की गई नई कार में कौन से फीचर्स शामिल हैं और इसका इंजन कितना दमदार है, आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क: जर्मनी की लग्जरी वाहन निर्माता BMW ने भारतीय बाजार में नई जेनरेशन 5 Series 530 Li M Sport को लॉन्च कर दिया है। इस नई सेडान कार में कंपनी ने किस प्रकार के फीचर्स शामिल किए हैं और इसका इंजन कितना दमदार है. साथ ही ये भी जानते हैं कि हम इसे किस कीमत पर खरीद सकते हैं। जानिए पूरी जानकारी।

BMW ने लॉन्च की नई कार

New Car Launch: नई जेनरेशन BMW 5 Series LWB सेडान कार ने भारत में की एंट्री, 72.90 लाख रुपये हैं कीमत, जानिए गाड़ी के फीचर्स

BMW ने भारत में नई जेनरेशन 5 Series 530 Li M Sport को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सेडान कार में कई बदलाव किए हैं और कुछ नए फीचर्स जोड़े हैं। इसके साथ ही अब यह पहले से ज्यादा बड़े व्हीलबेस के साथ ऑफर की जा रही है, जिससे सफर के दौरान अधिक आराम मिलेगा। बीएमडब्ल्यू की ओर से भारतीय बाजार में लॉन्च की गई नई जेनरेशन कार की लंबाई 5165 मिमी है। इसकी चौड़ाई 2156 मिमी और ऊंचाई 1518 मिमी है। बता दें नई 5 Series का व्हीलबेस 3105 मिमी किया गया है, जो पहले के मुकाबले 110 मिमी ज्यादा हैं।

कार में शामिल हैं ये फीचर्स

New Car Launch: नई जेनरेशन BMW 5 Series LWB सेडान कार ने भारत में की एंट्री, 72.90 लाख रुपये हैं कीमत, जानिए गाड़ी के फीचर्स

बता दें नई जेनरेशन सेडान कार में कंपनी ने कई शानदार फीचर्स दिए हैं। इसमें इल्यूमिनेटेड किडनी ग्रिल है। इसके अलावा, बीएमडब्ल्यू ने कार में पहले से बेहतर सीट्स, 18 स्पीकर के साथ विलकिंस सराउंड साउंड सिस्टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14.9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, टच फंक्शन और लाइट इफेक्ट्स के साथ इंटरेक्शन बार, ड्राइविंग के लिए मोड्स, 8.5 ओएस, डिजिटल की के साथ एनएफसी तकनीक, फ्रंट और रियर में यूएसबी पोर्ट्स, रियर विंडो हीटिंग, रेन सेंसर और ऑटोमैटिक ड्राइविंग लाइट्स, एंबिएंट लाइटिंग, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, फ्रंट में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल कम्फर्ट सीट्स, वायरलेस चार्जर, इंटीरियर कैमरा, पैनोरमिक ग्लासरूफ, ड्राइव रिकॉर्डर, 18 और 19 इंच अलॉय व्हील्स, एलईडी लाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कितनी सुरक्षित हैं नई जेनरेशन सेडान कार

New Car Launch: नई जेनरेशन BMW 5 Series LWB सेडान कार ने भारत में की एंट्री, 72.90 लाख रुपये हैं कीमत, जानिए गाड़ी के फीचर्स

कंपनी अपनी कारों को बेहद सुरक्षित बनाती है। बीएमडब्ल्यू की नई जेनरेशन 5 Series सेडान कार में आठ एयरबैग, अटेंटिवनेस असिस्टेंस, डायनैमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, सीबीसी, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड, साइड इम्पैक्ट प्रोटेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल इमोबिलाइजर, क्रैश सेंसर, चाइल्ड सीट माउंटिंग, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेफ्ट टर्न वार्निंग के साथ ब्रेकिंग फंक्शन, टीपीएमएस, 360 डिग्री कैमरा जैसे सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं।

दमदार इंजन के साथ आई BMW

New Car Launch: नई जेनरेशन BMW 5 Series LWB सेडान कार ने भारत में की एंट्री, 72.90 लाख रुपये हैं कीमत, जानिए गाड़ी के फीचर्स

बीएमडब्ल्यू की नई 5 Series में दो लीटर चार सिलेंडर का इंजन दिया गया है, जो 256 बीएचपी की पावर और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है। आठ स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और रियर व्हील्स के साथ आने वाली इस कार में 48V माइल्ड हाइब्रिड तकनीक भी शामिल है। दो लीटर क्षमता का इंजन कार को 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल करने में मात्र 6.5 सेकेंड का समय देता हैं।

इस कीमत पर खरीदे कार

New Car Launch: नई जेनरेशन BMW 5 Series LWB सेडान कार ने भारत में की एंट्री, 72.90 लाख रुपये हैं कीमत, जानिए गाड़ी के फीचर्स

कंपनी की ओर से BMW New Generation 5 Series LWB को दो वेरिएंट और दो कलर स्कीम में पेश किया जा रहा है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 72.90 लाख रुपये तय की गई है। बता दें बीएमडब्ल्यू की नई जेनरेशन 5 Series का भारतीय बाजार में मुकाबला मर्सिडीज ई-क्लास लॉन्ग व्हील बेस के साथ ही ऑडी ए-6, वोल्वो एस90, लेक्सस ईएस 300एच से होगा।

 

 

Leave a comment