Odisha Train Accident: ओडिशा में रेल हादसा, बेपटरी हुए मालगाड़ी के तीन डिब्बे, कई ट्रेन हुई प्रभावित

ओडिशा में बड़ा रेल हादसा, जहां मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना से कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। जानें पूरी खबर, घटना की सूचना मिलते ही

ओडिशा में 21 फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे रायपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे टिटिलागढ़ रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। हालांकि, इस घटना में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ हैं।

भुवनेश्वर: ओडिशा में 21 फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे रायपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे टिटिलागढ़ रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। हालांकि, इस घटना में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही ईस्ट कोस्ट रेलवे के अधिकारी डीआरएम संबलपुर के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने तुरंत जांच शुरू की और वैगनों को बहाल करने की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया।

कई ट्रेन हुई प्रभावित

Odisha Train Accident: ओडिशा में रेल हादसा, बेपटरी हुए मालगाड़ी के तीन डिब्बे, कई ट्रेन हुई प्रभावित

इस घटना के कारण टिटलागढ़-रायपुर रूट पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 58218 रायपुर-टीटागढ़ पैसेंजर 3 घंटे 52 मिनट लेट है, 18005 समलेश्वरी एक्सप्रेस 1 घंटा 20 मिनट की देरी से चल रही है, जबकि 18006 समलेश्वरी एक्सप्रेस 1 घंटा 2 मिनट लेट है। इसी तरह, 18425 पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस 2 घंटे लेट है और 18426 दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस 3 घंटे 32 मिनट की देरी से चल रही है। रेलवे प्रशासन प्रभावित रूट को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास में जुटा हुआ हैं।

घटना की जांच में जुटा रेलवे विभाग

Odisha Train Accident: ओडिशा में रेल हादसा, बेपटरी हुए मालगाड़ी के तीन डिब्बे, कई ट्रेन हुई प्रभावित

घटना की सूचना मिलते ही ईस्ट कोस्ट रेलवे के अधिकारी डीआरएम संबलपुर के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। रेलवे विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ भी जांच में जुटे हुए हैं और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। इस हादसे के चलते टिटलागढ़-रायपुर रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, जिससे यात्री असुविधा का सामना कर रहे हैं। रेलवे प्रशासन प्रभावित मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास में लगा हुआ हैं।

Leave a comment