OnePlus Nord CE 6 Lite 5G की पहली सेल 12 मई से शुरू होगी। फोन में 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बैंक ऑफर्स के साथ इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये तक पहुंच रही है।
Tech: OnePlus Nord CE 6 Lite 5G की सेल 12 मई दोपहर 12 बजे से शुरू होने जा रही है। कंपनी ने इस बार अपने Lite मॉडल में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और नया Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर दिया है। फोन को कई स्टोरेज वेरिएंट और बैंक ऑफर्स के साथ लॉन्च किया गया है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है।
OnePlus Nord CE 6 Lite की सेल कल से शुरू
OnePlus ने हाल ही में Nord CE 6 सीरीज को लॉन्च किया था, जिसमें स्टैंडर्ड मॉडल के साथ Nord CE 6 Lite 5G भी शामिल है। अब कंपनी इस Lite मॉडल की पहली सेल 12 मई दोपहर 12 बजे से शुरू करने जा रही है। लगभग दो साल बाद आए इस अपग्रेडेड मॉडल में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

कंपनी ने फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8GB RAM + 128GB वेरिएंट 22,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB मॉडल 25,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
बैंक ऑफर्स और उपलब्धता की पूरी जानकारी
OnePlus इस फोन पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। ऑफर के बाद अलग-अलग वेरिएंट की प्रभावी कीमत 18,999 रुपये, 20,999 रुपये और 23,999 रुपये तक पहुंच जाती है।
इसके अलावा कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा। फुल पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 1,500 रुपये तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
यह डिवाइस Amazon Special के तौर पर लॉन्च किया गया है। ग्राहक इसे Amazon, OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट, OnePlus Store App, Experience Stores और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकेंगे। फोन Vivid Mint और Hyper Black कलर ऑप्शंस में आएगा।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में बड़े अपग्रेड
OnePlus Nord CE 6 Lite 5G में 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें Aqua Touch 2.0 टेक्नोलॉजी भी दी है, जिससे गीले हाथों से भी स्क्रीन इस्तेमाल की जा सकती है।
फोन को पावर देने के लिए MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जिसे लेकर कंपनी दावा कर रही है कि यह सामान्य इस्तेमाल में करीब दो दिन तक चल सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
कैमरा फीचर्स और AI टूल्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह कैमरा 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। OnePlus ने फोन में AI बेस्ड फोटो एडिटिंग फीचर्स भी शामिल किए हैं, जो कंपनी के दूसरे Nord मॉडल्स में भी देखने को मिलते हैं।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा मौजूद है। ऐसे में यह डिवाइस बैटरी, डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स के साथ मिड-रेंज यूजर्स को टारगेट करता दिखाई देता है।








