OpenAI: एलन मस्क को ओपनएआई बोर्ड ने दिया बड़ा झटका; कंपनी को 97.4 अरब डॉलर में खरीदने के प्रस्ताव को किया खारिज

OpenAI बोर्ड ने एलन मस्क के 97.4 अरब डॉलर में कंपनी खरीदने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। यह फैसला टेक इंडस्ट्री में बड़ी हलचल मचा सकता है। जानिए पूरी खबर

एलन मस्क और ओपनएआई के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। हाल ही में, ओपनएआई बोर्ड ने एलन मस्क की कंपनी द्वारा ओपनएआई को खरीदने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। यह मस्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वे लंबे समय से ओपनएआई के कामकाज पर सवाल उठाते रहे हैं।

सेन फ्रांसिस्को: कृत्रिम मेधा (AI) के क्षेत्र में अग्रणी अमेरिकी कंपनी ओपनएआई के निदेशक मंडल ने उद्योगपति एलन मस्क को करारा झटका दिया है। ओपनएआई ने मस्क की कंपनी द्वारा 97.4 अरब डॉलर में अधिग्रहण के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया। ओपनएआई बोर्ड के अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "ओपनएआई बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है और बोर्ड ने प्रतिस्पर्धा को बाधित करने के मस्क के नए प्रयास को सर्वसम्मति से अस्वीकार कर दिया हैं।"

इसके अलावा, ओपनएआई के अधिवक्ता विलियम सैविट ने भी मस्क के वकीलों को पत्र लिखकर स्पष्ट किया कि "यह प्रस्ताव ओपनएआई के लक्ष्यों के हित में नहीं है और इसे अस्वीकार किया जाता हैं।"

मस्क और ओपनएआई के बीच पुराना मतभेद

OpenAI: एलन मस्क को ओपनएआई बोर्ड ने दिया बड़ा झटका; कंपनी को 97.4 अरब डॉलर में खरीदने के प्रस्ताव को किया खारिज

एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन ने मिलकर 2015 में ओपनएआई की स्थापना की थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच कंपनी के नेतृत्व और दिशा को लेकर मतभेद बढ़ गए। 2018 में मस्क ने बोर्ड से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद से यह विवाद और गहराता गया। अब मस्क अपने xAI स्टार्टअप को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, जो ओपनएआई के ChatGPT को टक्कर देने के लिए Grok नामक AI चैटबॉट विकसित कर रही हैं।

एलन मस्क और ओपनएआई के बीच तनाव

एलन मस्क ने लगभग एक साल पहले ओपनएआई के खिलाफ अनुबंध उल्लंघन का मुकदमा दायर किया था। इसके बाद, सोमवार को मस्क, उनके एआई स्टार्टअप xAI, और निवेश कंपनियों के एक समूह ने ओपनएआई को नियंत्रित करने वाली गैर-लाभकारी संस्था को खरीदने के लिए बोली लगाने की घोषणा की।

हालांकि, मस्क ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि ओपनएआई खुद को लाभ के लिए संचालित कंपनी बनाने का विचार छोड़ देती है, तो वह इसे खरीदने की अपनी पेशकश वापस ले लेंगे।

मस्क के वकीलों का बयान

OpenAI: एलन मस्क को ओपनएआई बोर्ड ने दिया बड़ा झटका; कंपनी को 97.4 अरब डॉलर में खरीदने के प्रस्ताव को किया खारिज

बुधवार को कैलिफोर्निया की एक अदालत में दायर दस्तावेज में मस्क के वकीलों ने कहा "अगर ओपनएआई का बोर्ड यह तय करता है कि वह अपनी गैर-लाभकारी स्थिति बनाए रखेगा और इसे लाभ के लिए कार्यरत कंपनी में बदलने की योजना को रोक देगा, तो मस्क अपनी बोली वापस ले लेंगे।" इसके अलावा, वकीलों का कहना था कि यदि ओपनएआई अपनी गैर-लाभकारी स्थिति को नहीं बनाए रखती, तो उसे अपनी संपत्तियों का उचित मूल्य किसी बाहरी खरीदार से प्राप्त करना होगा।

मस्क और ओपनएआई के बीच यह कानूनी और कारोबारी खींचतान एआई उद्योग में शक्ति संतुलन को प्रभावित कर सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ओपनएआई इस पर क्या रुख अपनाता हैं।

Leave a comment