OPPO Reno 16 Series कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी पर रहेगा फोकस

OPPO Reno 16 Series 25 मई को चीन में लॉन्च होगी। इसमें 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी, 120Hz OLED डिस्प्ले और दमदार MediaTek प्रोसेसर मिल सकते हैं।

ओप्पो 25 मई को चीन में अपनी नई Reno 16 Series लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज में Reno 16 और Reno 16 Pro शामिल होंगे, जिनमें दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग और नए MediaTek प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

 नई दिल्ली: OPPO Reno 16 Series को 25 मई को चीन में पेश किया जाएगा। कंपनी इस लाइनअप में Reno 16 और Reno 16 Pro स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों डिवाइस में 120Hz OLED डिस्प्ले, 200MP प्राइमरी कैमरा, बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और फ्लैगशिप-लेवल MediaTek चिपसेट दिए जा सकते हैं। लॉन्च के बाद कंपनी इस सीरीज को भारत में भी पेश कर सकती है।

चीन में कल होगा Reno 16 Series का लॉन्च इवेंट

ओप्पो अपनी नई Reno 16 Series को 25 मई को चीन में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Reno 16 और Reno 16 Pro पेश करेगी। लॉन्च इवेंट शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अगले महीने इस लाइनअप को भारतीय बाजार में भी उतार सकती है। इसके अलावा Reno 16C और Reno 16 Pro Mini जैसे नए मॉडल्स पर भी काम चलने की चर्चा है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, Reno 16 में 6.32-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जबकि Reno 16 Pro में 6.78-इंच का बड़ा OLED पैनल मिलने की उम्मीद है। दोनों स्मार्टफोन्स में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है, जिससे यूजर्स को स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा।

परफॉर्मेंस के लिए Reno 16 में MediaTek Dimensity 8550 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। वहीं, Pro वेरिएंट में ज्यादा पावरफुल Dimensity 9500s चिपसेट दिया जा सकता है। स्टोरेज और मल्टीटास्किंग के लिए दोनों डिवाइस LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट के साथ आ सकते हैं।

कैमरा और बैटरी होंगे सीरीज की बड़ी खासियत

फोटोग्राफी के लिए दोनों स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 200MP Samsung HP5 प्राइमरी सेंसर के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी सेगमेंट में भी कंपनी बड़ा अपग्रेड दे सकती है। Reno 16 में 6,700mAh और Reno 16 Pro में 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलने की संभावना है। दोनों स्मार्टफोन्स 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकते हैं। साथ ही, पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी मिल सकती है।

Leave a comment