जनवरी 2026 के Windows अपडेट के बाद Outlook में गंभीर क्रैश और फ्रीज की समस्या सामने आई थी। माइक्रोसॉफ्ट ने इस बग को ठीक करने के लिए Out-of-Band इमरजेंसी अपडेट जारी किया है, जो खासतौर पर क्लाउड-बेस्ड फाइल्स इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए राहत लेकर आया है।
Outlook Crash Bug Fix: जनवरी 2026 में जारी Patch Tuesday अपडेट के बाद Windows 11 पर Outlook यूजर्स को बड़ी तकनीकी परेशानी झेलनी पड़ी, जहां ऐप बार-बार क्रैश हो रहा था या पूरी तरह हैंग हो जा रहा था। यह समस्या खास तौर पर उन यूजर्स के साथ देखी गई जो PST फाइल्स को OneDrive जैसे क्लाउड-सिंक फोल्डर में सेव कर रहे थे। इसी वजह से माइक्रोसॉफ्ट ने इमरजेंसी Out-of-Band अपडेट जारी किया, ताकि ईमेल एक्सेस से जुड़ी इस गंभीर दिक्कत को तुरंत ठीक किया जा सके।
जनवरी अपडेट के बाद क्यों बिगड़ा Outlook?
माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि जनवरी 2026 के Patch Tuesday अपडेट के बाद कुछ Windows ऐप्स में क्लाउड-बेस्ड फाइल्स को खोलने और सेव करने में दिक्कत आने लगी थी। इसका सबसे ज्यादा असर Outlook पर पड़ा, जहां PST फाइल्स क्लाउड-सिंक फोल्डर में होने पर ऐप ठीक से खुल नहीं रहा था।
कई मामलों में Outlook स्टार्ट होते ही क्रैश हो जाता था, जबकि कुछ यूजर्स को लगातार फ्रीज की समस्या झेलनी पड़ी। इससे ऑफिस और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए ईमेल एक्सेस करना मुश्किल हो गया।

Out-of-Band अपडेट क्यों है खास?
Out-of-Band अपडेट माइक्रोसॉफ्ट तभी जारी करता है जब समस्या बहुत गंभीर हो और अगले रेगुलर अपडेट तक इंतजार करना संभव न हो। 2026 की शुरुआत में यह दूसरा मौका है जब कंपनी को इमरजेंसी पैच लाना पड़ा है।
इससे पहले भी Windows 11 में शटडाउन और हाइबरनेशन से जुड़ी दिक्कतों के कारण अलग से अपडेट जारी किया गया था। इससे साफ है कि हालिया Windows अपडेट्स के बाद सिस्टम स्टेबिलिटी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यूजर्स को कैसे मिलेगी राहत?
नया जारी किया गया अपडेट cumulative है, यानी इसमें पहले के सभी जरूरी फिक्स शामिल हैं। यूजर्स को अलग-अलग पैच इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी। एक बार यह अपडेट डाउनलोड होते ही Outlook की क्रैश और फ्रीज समस्या खत्म हो जानी चाहिए।
माइक्रोसॉफ्ट ने खास तौर पर उन यूजर्स को तुरंत अपडेट करने की सलाह दी है जो Outlook में क्लाउड-बेस्ड फाइल्स या OneDrive सिंक फोल्डर का इस्तेमाल करते हैं।









