ओवैसी का विवादित बयान: असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को कहा ‘2 रुपये का भिखारी’

AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा को ‘2 रुपये का भिखारी’ कहकर विवाद खड़ा कर दिया। जानिए इस बयान के राजनीतिक असर और प्रतिक्रियाएं।

हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को लेकर एक विवादित बयान दिया है। निजामाबाद में आयोजित एक चुनावी रैली में ओवैसी ने सीएम सरमा पर तीखा व्यंग्य किया।

निजामाबाद: एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर हमला बोला है। निजामाबाद की एक चुनावी रैली में उन्होंने सरमा को '2 रुपये का भिखारी' करार दिया। यह विवादित बयान उस समय आया जब ओवैसी ने मंच पर मौजूद जनता से दो रुपये का सिक्का मांगा और उसे हवा में लहराकर असम के सीएम को उनकी ही भाषा में जवाब दिया। 

रैली के दौरान जैसे ही ओवैसी को वह सिक्का मिला, उन्होंने असम के मुख्यमंत्री पर तीखा व्यंग्य करना शुरू कर दिया। यह पूरा मामला हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा हाल ही में दिए गए बयान के प्रति प्रतिक्रिया के रूप में सामने आया है। ओवैसी ने कहा,यह 2 रुपये हैं। असम का मुख्यमंत्री बोल रहा है कि अगर वहां के मिया मुसलमान ऑटो में किसी को बैठाकर लेकर गए और 5 रुपये किराया है तो 4 रुपये दो। हिमंता बिस्वा सरमा, यह 2 रुपये की भीख तेरे को देता हूं, लेता है क्या?

उनके इस बयान पर रैली में उपस्थित जनता ने तालियों की गड़गड़ाहट से जवाब दिया। ओवैसी ने आगे कहा कि सरमा इतना “छोटा आदमी” है कि वह गरीब ऑटो ड्राइवर की कमाई के पीछे पड़ा हुआ है।

ओवैसी का विवादित बयान: असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को कहा ‘2 रुपये का भिखारी’

विवाद का कारण

ओवैसी का यह बयान असम के मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में दिए गए ‘आर्थिक जिहाद’ और मिया मुसलमानों के खिलाफ टिप्पणी के जवाब में आया है। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि असम के ‘मिया मुसलमान’ (बंगाली मूल के मुसलमान) ऑटो और दुकानों में किराया कम रखकर लोगों को लुभाते हैं। उन्होंने इसे ‘लव जेहाद’ और जनसंख्या वृद्धि की साजिश से जोड़ा था।

ओवैसी ने इसे गरीब विरोधी रवैये का उदाहरण बताया और कहा कि ऐसे बयान एक मुख्यमंत्री के लिए अनुचित हैं। उनका कहना था कि किसी भी मुख्यमंत्री का गरीब की रोज़मर्रा की कमाई पर टिप्पणी करना उसकी सोच और दृष्टिकोण को दर्शाता है।

ओवैसी का संदेश

रैली में ओवैसी ने स्पष्ट किया कि वह अपनी कौम के खिलाफ किसी भी तरह के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिक्रिया गरीबों और आम जनता के हित में थी। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।विशेषज्ञों का मानना है कि ओवैसी का यह बयान न केवल राजनीतिक संदेश के रूप में बल्कि आगामी चुनावों के मद्देनजर भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सीएम सरमा के कथित गरीब विरोधी बयान को सीधे चुनौती दी है।

Leave a comment