Pakistan Taliban War: पाक सेना पर तालिबान का हमला, कब्जे के बाद नाच-गाकर मनाया जश्न

टीटीपी ने खैबर पख्तूनख्वा में पाक सेना की पोस्ट पर कब्जा कर झंडा बदलकर जश्न मनाया। 15 मौतों के बाद पाक-अफगान सीमा पर तनाव बढ़ा। टीटीपी ने खैबर पख्तूनख्वा मे पाक

तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में पाक सेना की पोस्ट पर कब्जा कर लिया। तालिबान ने झंडा बदलकर जश्न मनाया। गोलाबारी में 15 लोग मारे गए, तनाव बढ़ने से हिंसा तेज होने की आशंका।

Pakistan Taliban War: तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने सोमवार को पाकिस्तानी सेना की एक पोस्ट पर कब्जा कर लिया। यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में अफगान सीमा के पास हुई। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर जारी संघर्ष के बीच यह घटना अहम मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान हुई गोलाबारी में 15 से अधिक लोग मारे गए।

पोस्ट पर झंडा बदलकर मनाया जश्न

Pakistan Taliban War: पाक सेना पर तालिबान का हमला, कब्जे के बाद नाच-गाकर मनाया जश्न

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तालिबानी लड़ाके पाकिस्तानी पोस्ट पर कब्जा कर हथियारों के साथ जश्न मनाते नजर आए। उन्होंने पाकिस्तानी झंडे को हटाकर टीटीपी का झंडा लहरा दिया। तालिबानियों का यह कदम पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

अफगान सीमा पर तनाव बढ़ा

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते यह हमला हुआ। 23 दिसंबर को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पाक्तिका प्रांत में एक ट्रेनिंग सेंटर को नष्ट कर दिया था। इसके जवाब में तालिबान ने पाकिस्तान के अंदर कई ठिकानों पर हमला किया।

हवाई हमलों का जवाब

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने 28 दिसंबर को कहा कि उसके बलों ने पाकिस्तान के हमलों का जवाब देते हुए देश के अंदर पाकिस्तानी ठिकानों पर हमले किए। इन हमलों में 19 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई और तीन अफगान नागरिक भी मारे गए।

बढ़ते संघर्ष से दोनों देशों में तनाव

Pakistan Taliban War: पाक सेना पर तालिबान का हमला, कब्जे के बाद नाच-गाकर मनाया जश्न

तालिबान समर्थक मीडिया संगठन ‘हुर्रियत डेली न्यूज’ के अनुसार, तालिबान ने उन स्थानों को निशाना बनाया जिन्हें पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर हमले की योजना और समन्वय के लिए ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। इस संघर्ष ने दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है।

सीमा विवाद के चलते बढ़ी हिंसा

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा विवाद और तालिबान के बढ़ते प्रभाव ने क्षेत्र में हिंसा को और बढ़ावा दिया है। पाकिस्तान के हमलों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मारे गए थे, जिसके बाद अफगानिस्तान ने भी आक्रामक रुख अपनाया।

Leave a comment