WTC Final 2025: भारत और ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर श्रीलंका भी खेल सकती है WTC फाइनल, जानिए क्या है इसका पूरा समीकरण

WTC 2025 फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर श्रीलंका का पहुंचने का मौका, जानिए क्या है इस स्थिति का पूरा गणित और समीकरण, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 का फाइनल अगले साल जून में लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस फाइनल में साउथ अफ्रीका की टीम ने जगह बनाने वाली पहली टीम के रूप में इतिहास रच दिया हैं। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में हुआ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच मेजबान टीम के पक्ष में समाप्त हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रनों से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच में जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले, साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में दो विकेट से हराकर अगले साल जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

इसकी वजह से, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला सिडनी टेस्ट अब बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। फाइनल में जगह बनाने के लिए, भारत को सिडनी टेस्ट हर हाल में जीतना होगा और साथ ही दुआ करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के घर में एक भी जीत न मिले। वहीं, ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट जीतते ही फाइनल में पहुंच जाएगी।

WTC के पाइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर है श्रीलंका 

WTC Final 2025: भारत और ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर श्रीलंका भी खेल सकती है WTC फाइनल, जानिए क्या है इसका पूरा समीकरण

श्रीलंका के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद काफी कम हो गई हैं, लेकिन अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई हैं। श्रीलंका को अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 जनवरी 2025 से सिडनी में खेले जाने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के आखिरी टेस्ट मैच के परिणाम का इंतजार करना होगा। श्रीलंका का PCT (प्रेस्टीज) फिलहाल 45.45% है और उसे अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। वर्तमान में, WTC के पाइंट्स टेबल में श्रीलंका 5वें पायदान पर हैं।

श्रीलंका के फाइनल खेलने का समीकरण 

WTC Final 2025: भारत और ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर श्रीलंका भी खेल सकती है WTC फाइनल, जानिए क्या है इसका पूरा समीकरण

सिडनी टेस्ट का परिणाम श्रीलंका की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 की उम्मीदों पर महत्वपूर्ण असर डालेगा। यदि यह टेस्ट ड्रॉ होता है, तो श्रीलंका की फाइनल में जाने की उम्मीदें जीवित रहेंगी। हालांकि, अगर सिडनी टेस्ट का नतीजा ड्रॉ के अलावा कुछ और होता है, तो श्रीलंका का WTC यात्रा समाप्त हो जाएगी और फिर फरवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगी।

श्रीलंका के लिए WTC 2023-25 के टेबल में शीर्ष दो में रहने का एकमात्र तरीका यह है कि वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने दोनों घरेलू टेस्ट मैच जीतें और सिडनी टेस्ट के ड्रॉ होने की उम्मीद करें। यदि ऐसा होता है, तो श्रीलंका 53.85% PCT के साथ टेबल में फिनिश करेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का PCT 53.51% और भारत का PCT 51.75% रहेगा। इस स्थिति में श्रीलंका फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकता हैं।

Leave a comment